रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर की माता का निधन, आज 11 नवम्बर को मौदहापारा कब्रस्तान में होगा अंतिम संस्कार, शहर में शोक की लहर

The mother of former Raipur Mayor Ejaz Dhebar has passed away. The funeral will be held tomorrow at the Maudhapura cemetery, and the city is mourning.

रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर की माता का निधन, आज 11 नवम्बर को मौदहापारा कब्रस्तान में होगा अंतिम संस्कार, शहर में शोक की लहर

रायपुर : रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर एजाज ढेबर की अम्मी (माता) का निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं. उनके निधन से परिवार और शहर के लोगों में शोक है.
उनकी मैय्यत आज (मंगलवार) नमाज़-ए-मग़रिब के बाद बैरन बाजार स्थित घर से उठाई जाएगी. इसके बाद जनाज़ा मौदहापारा कब्रिस्तान ले जाया जाएगा. जहां सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा.
एजाज ढेबर की माता के निधन की खबर फैलते ही शहर के राजनीतिक, सामाजिक और व्यावसायिक जगत से जुड़े लोग उनके घर पहुंचकर ढेबर परिवार के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. कांग्रेस नेताओं, पार्षदों और नगर निगम के कई पदाधिकारियों ने भी ढेबर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t