बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाला व्यक्ति नहीं संदिग्ध शाहिद, मुंबई पुलिस ने की पूछताछ, अस्पताल पहुंचे फिल्मी सितारे
The person who attacked Bollywood actor Saif Ali Khan with a knife is not the suspect Shahid, Mumbai Police questioned him, film stars rushed to hospital
सैफ अली खान पर हमला हुए 24 घंटे से ऊपर हो चुके हैं. मुंबई को अनसेफ सिटी की टैग मिलने लगा है. मंत्रियों और नेताओं का बयान आने लगे हैं. लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा सवाल है. जिसका जवाब अभी तक पुलिस नहीं दे पाई है. सैफ पर हमला करने वाला कहां है और कौन है? इसका जवाब अभी तक पुलिस नहीं दे पाई है. इस मामले में न तो पुलिस ने किसी को गिरफ्तार किया है और न ही किसी को हिरासत में लिया है.
मुंबई पुलिस ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले में शामिल कथित आरोपी को आखिरी बार बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था और उसे पकड़ने के लिए तलाश जारी है. पुलिस को शक है कि वारदात के बाद संदिग्ध ने सुबह पहली लोकल ट्रेन पकड़ी और वसई विरार की तरफ चला गया. मुंबई पुलिस की टीमें वसई, नालासोपारा और विरार इलाकों में तलाशी ले रही है.
पुलिस को नया सीसीटीवी फुटेज मिला है. जिसमे नकाब बांधे हुए एक युवक सीढ़ियां चढ़ रहा है. युवक को अभिनेता के घर में दाखिल होते भी देखा जा सकता है. सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि काले कपड़े और चप्पल पहना यह युवक 16 जनवरी की अभिनेता के घर में घुसा था. 2.33 बजे उसे घर से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान उसके चेहरे पर नकाब नहीं था.
सैफ अली खान पर जानलेवा हमला हुआ था. इस मामले में शाहिद नाम के एक संदिग्ध को पकड़ा गया था. बाद में सामने आया है कि जिस संदिग्ध से मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही वो सैफ पर हमला करने वाला आरोपी नहीं है. जिसे मुंबई के तारदेव पुलिस स्टेशन की टीम ने उसे फॉकलैंड रोड, गिरगांव से हिरासत में लिया था.
दरअसल बुधवार 15 जनवरी रात 2 बजे एक्टर सैफ अली खान के घर पर चोर घुस गया. चोर के साथ सैफ के बच्चों की नैनी की बहस हुई. खटका लगने पर सैफ अली खान जागे और अपने परिवार को बचाने के लिए चोर के साथ उनकी हाथापाई हो गई. चोर ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया और एक के बाद एक 6 बार वार किया.
चाकू के 6 वार में से 2 जख्म काफी गहरे थे. ये दोनों जख्म रीढ़ की हड्डी और गर्दन के पास लगे हैं. बताया जा रहा है कि सैफ की स्पाइन (रीढ़) में लगने के बाद चाकू का 2.5 इंच हिस्सा टूट गया और अंदर ही धंसा रह गया. इस हिस्से को ही सर्जरी करके डॉक्टरों ने बॉडी से बाहर निकाल दिया है.
अब तक की सामने आई जानकारी के मुताबिक
सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर और उनके दोनों बच्चे समेत पूरा परिवार अपने पांच हाउस हेल्पर के साथ 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट में थे. 15 जनवरी की देर रात करीब डेढ़ बजे एक अनजान शख्स सैफ अली खान के घर में घुसा. इसे लेकर पहला शक मेड को हुआ. मेड को पहले लगा कि हो सकता है करीना कपूर खान हों. लेकिन कुछ देर बाद जब वो बाथरुम की तरफ बढ़ती है तो उसे एक अनजान शख्स की परछाई दिखती है. सामने खड़े अनजान शख्स (चोर) को देखकर वो घबरा जाती है.
चोर कहता है कि अगर शोर मचाया तो जान से मार दूंगा. इस पर मेड बोलती है- 'तुम्हें क्या चाहिए? जवाब मिलता है- 1 करोड़ रुपये. इतने में नौकरानी पर चाकू से वार होता है. और वो चिल्लाती है. चिल्लाहट की आवाज सुनकर सैफ अली खान कमरे से बाहर आते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक चोर जेह (सैफ का छोटा बेटा) के कमरे की तरफ बढ़ता है कि तभी एक्टर उससे भिड़ जाते हैं. इस दौरान चोर के पास कथित तौर पर एक हाथ में चाकू और दूसरे हाथ में ब्लेड रहता है. वो सैफ पर चाकू से ताबड़तोड़ 6 हमले करते हुए वहां से भाग जाता है. इसके बाद सैफ को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया.
केयरटेकर के मुताबिक आरोपी की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच है. उसका रंग सांवला है और वह पतले शरीर वाला है. आरोपी ने गहरे रंग की पैंट और शर्ट पहन रखी थी और सिर पर एक कैप रखा हुआ था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अपने बेटे सैफ अली खान का हाल जानने लीलावती अस्पताल पहुंची हैं। शर्मिला टैगोर के चेहरे पर चिंता साफ झलक रही है. सर्जरी के बाद भाई की सेहत का हालचाल जानने सोहा अली खान लीलावती अस्पताल पहुंचीं हैं. हालांकि कल भी अभिनेत्री अपने पति कुणाल खेमू के साथ सारा समय अस्पताल में ही मौजूद थीं. अभिनेत्री करीना कपूर मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचीं. डॉक्टर्स ने सैफ की हालत में सुधार बताया है. ऐसे में परिवारजन अभिनेता से मिलने के लिए अस्पताल आ रहे हैं.
डॉक्टर ने बताया कि सैफ जब अस्पताल में आए थे तो उनका शरीर खून से लथपथ था. वह अपने 8 साल के बेटे तैमूर के साथ बिना स्ट्रेचर के एकदम शेर की तरह वहां पहुंचे थे. रीढ़ की हड्डी में चोट की वजह से सैफ को अभी बेड रेस्ट की सलाह दी गई है. हालांकि वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं. फिलहाल वह खतरे से पूरी तरह बाहर हैं.
सैफ पर हुए हमले पर शाहिद कपूर ने कहा कि 'यह बहुत दुखद घटना है। इंडस्ट्री में हम सभी बहुत चिंतित हैं. हमें उम्मीद है कि सैफ की सेहत बेहतर होगी और वह बेहतर महसूस कर रहे होंगे. जो कुछ भी हुआ वह चौंकाने वाला था. यह एक निजी मामला था. इसलिए पूरी बात को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है.'
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



