अचानक बजा फोन, भारत सरकार ने किया डिजास्टर अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग, मोबाइल स्क्रीन पर आया आपातकालीन संदेश, बीप की आवाज, घबराए लोग

The phone suddenly rang, the Indian government tested a disaster alert system, an emergency message appeared on the mobile screen, and a beeping sound panicked people.

अचानक बजा फोन, भारत सरकार ने किया डिजास्टर अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग, मोबाइल स्क्रीन पर आया आपातकालीन संदेश, बीप की आवाज, घबराए लोग

राजिम-नवापारा : अगर आज आपके मोबाइल पर अचानक तेज आवाज के साथ कोई सरकारी अलर्ट आया है. तो घबराने की बिल्कुल जरुरत नहीं है. दरअसल भारत सरकार ने एक नया डिजास्टर इंफॉर्मेशन सिस्टम लॉन्च किया है. जिसके तहत देश भर में टेस्ट अलर्ट भेजे जा रहे हैं. इसका मकसद किसी खतरे की खबर देना नहीं, बल्कि एक नई तकनीक की जांच करना है. ताकि भविष्य में आपदाओं के समय लोगों तक फौरन और सही जानकारी पहुंचाई जा सके.
रत में शनिवार 11:45 को अचानक हजारों मोबाइल फोन पर 'Extremely Severe Alert' के साथ तेज बीप और वाइब्रेशन वाला मैसेज फ्लैश हुआ. मैसेज पढ़कर लोग घबरा गए और एक-दूसरे को फोन कर जानकारी लेने लगे. कुछ लोगों ने इसे साइबर फ्रॉड या हैकिंग समझ लिया.
दरअसल यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा शुरू की गई 'सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम' का परीक्षण संदेश था. मैसेज में अंग्रेजी और हिंदी में लिखा था: "भारत ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की है. जिससे नागरिकों को आपदा की फौरन खबर मिल सकेगी. सतर्क नागरिक, सुरक्षित राष्ट्र... इस संदेश को प्राप्त करने पर जनता को कोई कार्रवाई करने की जरुरत नहीं है। यह एक परीक्षण संदेश है - भारत सरकार।"
यह अलर्ट सिस्टम भूकंप, बाढ़, सुनामी, चक्रवात जैसी आपदाओं के दौरान फौरन लोगों तक चेतावनी पहुंचाने के लिए बनाया गया है. स्वदेशी तकनीक पर आधारित यह सेवा बिना इंटरनेट और SMS के भी सभी मोबाइल पर एक साथ पहुंचती है. मैसेज के साथ तेज आवाज और वाइब्रेशन इसलिए आता है. ताकि लोग फौरन ध्यान दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t