भरोसे की कीमत 5 लाख!, पड़ोसी बाप-बेटी संग मिलकर अशिक्षित विधवा महिला से की बड़ी ठगी, जांच में जुटी पुलिस, जल्द होगी गिरफ्तारी

The price of trust is 5 lakhs! A father-daughter neighbor conned an uneducated widow; police are investigating, and arrests will be made soon.

भरोसे की कीमत 5 लाख!, पड़ोसी बाप-बेटी संग मिलकर अशिक्षित विधवा महिला से की बड़ी ठगी, जांच में जुटी पुलिस, जल्द होगी गिरफ्तारी

गौरेला‑पेंड्रा‑मरवाही : थाना मरवाही क्षेत्र की ग्राम पथर्री निवासी तिजाना बाई गोंड पति स्व ठाकुर राम उम्र 59 साल ने अपने बैंक खाते से पांच लाख रुपये की ग्रेच्युटी राशि धोखाधड़ी से निकाल लिए जाने की शिकायत थाना में दी है.शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित तिजाना बाई के ने बताया कि उनके पति ठाकुर राम एसईसीएल झिरिया ईजी माइंस, रामनगर में पदस्थ थे. जिनका निधन 31 अक्टूबर 2014 को हो गया था. पति की मौत के बाद कोल कंपनी की तरफ से ग्रेच्युटी की 5,00,000 रुपये की रकम 20 जुलाई 2015 को भारतीय स्टेट बैंक, शाखा बिजुरी, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) स्थित उनके खाते में जमा हुई थी.
पीड़िता ने बताया कि एह अनपढ़ होने की वजह से बैंक संबंधी प्रक्रिया नहीं जानती थीं और इसी बीच उनके पड़ोस में रहने वाला सोनू प्रजापति और उसकी बेटी अनीता प्रजापति, निवासी ग्राम चंगेरी, थाना मरवाही, उनके संपर्क में रहते थे.
7 अगस्त 2015 को जब उन्हें 10 हजार रुपये की जरुरत पड़ी. तो सोनू और अनीता उन्हें अपने मोटरसाइकिल से बिजुरी स्थित बैंक ले जाने के लिए निकले. लेकिन कोतमा में नाश्ता करने के बहाने रुककर सोनू ने कागजात लाकर उन पर अंगूठा लगवाया और कहा कि वह बैंक से पैसे निकालकर ले आएगा.
तिजाना बाई का आरोप है कि सोनू प्रजापति और उसकी बेटी अनीता प्रजापति ने नाश्ता दुकान में ही उनसे 5 से 6 कागजों पर अंगूठा लगवाया और बाद में बैंक जाकर खाते से रकम निकालते रहे.कुछ घंटे बाद वे लौटे और सिर्फ 10 हजार रुपये ही तिजाना बाई को थमाए. जिसे लेकर वह घर आ गईं.
कई महीने बाद जब तिजाना बाई को घर निर्माण के लिए करीब 4 लाख 50 हजार रुपये की जरुरत हुई और वह बेटे घनश्याम सिंह के साथ भारतीय स्टेट बैंक, बिजुरी शाखा पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि खाते में जमा रकम तकरीबन खत्म हो चुकी है.
खाते का 7 अगस्त 2015 से 1 जनवरी 2016 तक का स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि 7 अगस्त 2015 को 95,000 रुपये, 14 अगस्त 2015 को 99,000 रुपये, 17 अगस्त 2015 को 99,000 रुपये, 18 अगस्त 2015 को 99,000 रुपये, 20 अगस्त 2015 को 99,000 रुपये और 16 अक्टूबर 2015 को 8,000 रुपये की निकासी दर्ज है.
पीड़िता का शक है कि इन सभी निकासियों के पीछे सोनू प्रजापति और उसकी बेटी अनीता प्रजापति का हाथ है. जिन्होंने भरोसे में लेकर और कागजों पर अंगूठा लगवाकर उनके खाते से पूरी ग्रेच्युटी की रकम हड़प लिया..इस बारे में तिजाना बाई ने  थाना मरवाही में लिखित आवेदन देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निकाली गई रकम वापस दिलाने की मांग की है.
थाना मरवाही में पदस्थ उपनिरीक्षक श्यामलाल गढ़ेवाल ने बताया कि मामले में तथ्यों की जांच की जा रही है. जांच के दौरान बैंक स्टेटमेंट, संबंधित दस्तावेजों और पक्षकारों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t