फ्रेंड्स कॉलोनी में लाखों की चोरी मामले में बंद तिजोरी हुई रिकवर, 48 घंटे में 27 तोला सोना सहित लाखों का माल बरामद, आरोपियों की तलाश जारी
In the Friends Colony burglary case involving millions of rupees, the stolen safe has been recovered. Valuables worth millions, including 27 tolas of gold, have been recovered within 48 hours. The search for the accused is ongoing.
रायगढ़ : फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने सिर्फ 48 घंटे के भीतर बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस की विशेष टीम ने घटनास्थल के आसपास सघन सर्च अभियान चलाया और चोरी की तिजोरी को बंद हालत में बरामद किया. बरामद तिजोरी में रखे करीब 27 तोला सोने-चांदी के जेवर और नगद रकम समेत कुल करीब 25.64 लाख रुपये मूल्य का माल मिला.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 दिसंबर 2025 को कोतरारोड थाना में प्रार्थी गौरव अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भाई आलोक अग्रवाल क्वार्टर नंबर 19, फ्रेंड्स कॉलोनी में रहते हैं. प्राइवेट काम से 27 दिसंबर को रायपुर गए थे. 29 दिसंबर को उनके घर की बाई ने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद और संदिग्ध स्थिति होने की जानकारी दी. आलोक अग्रवाल ने बताया कि उनके घर से तिजोरी और अलमारी में रखे करीब 54 तोला सोना-चांदी के जेवर और 2 लाख रुपये नगद चोरी हुए थे.
मौके पर जांच करने पर देखा गया कि बेडरुम की ग्रिल टूटी हुई थी. ताले टूटे हुए थे और घर का सामान बिखरा पड़ा था. जिससे साफ हुआ कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की गई. कोतरारोड थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 505/2028, धारा 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई.
घटना की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, थाना प्रभारी कोतरारोड मोहन भारद्वाज, साइबर सेल, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया. पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर आज सुबह विशेष सर्चिंग अभियान चलाया गया. जिसमें चोरी की तिजोरी झाड़ियों में बंद हालत में बरामद हुई. तिजोरी की जांच प्रार्थी और उनके परिवार की मौजूदगी में की गई और पंचनामा कार्यवाही की गई.
बरामद तिजोरी से 27 तोला सोने के जेवरात और 64,000 रुपये नगद मिले. कुल माल की कीमत करीब 25.64 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस टीम ने चोरी गए अन्य सामानों की बरामदगी और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है
चोरी माल की पतासाजी और तिजोरी बरामदगी में थाना कोतरारोड प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, करुणेश राय, आरक्षक टिकेश्वर यादव, राजेश खांडे, चंद्रेश पांडे, चूड़ामणि गुप्ता और साइबर सेल के पुरे स्टाफ की अहम भूमिका रही.
इस अहम् कामयाबी के बाद प्रार्थी पक्ष ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित और कुशल कार्रवाई की वजह उनका बहुमूल्य सामान सुरक्षित लौट आया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



