हुल्लड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sustained effective action against rowdy anti-social elements; police arrested two accused and sent them to jail for assaulting a person after demanding money for alcohol.

हुल्लड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट
रायगढ़ : खरसिया क्षेत्र में बेवजह झगड़ा-मारपीट करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा जबरन विवाद कर पैसे मांगने और मारपीट करने वाले लल्ला उर्फ ललित राठौर और चन्द्रशेखर खण्डेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था, उसके बाद एक अन्य मारपीट के मामले में आदतन झगड़ा करने वाले दो आरोपियों शिव दास महंत उर्फ माडू तथा शनि महंत उर्फ सागर दास को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम रतन महका निवासी चन्द्रहास राठौर उम्र 25 साल ने 17 जून 2026 को चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुबह दिशा मैदान के लिए जा रहा था. गांव के शिव मंदिर के पास उसे गांव के शनि महंत अपने काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से शिवदास महंत के साथ मिला. दोनों ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे. मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और शिवदास महंत उर्फ माडू ने अपने हाथ में रखे बांस के डंडे से उसके बाएं हाथ पर वार कर चोट पहुंचाई.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 297/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. घायल का सिविल अस्पताल खरसिया में मेडिकल चेकअप कराया गया. मामले के नामजद आरोपी शिव दास महंत उर्फ माडू और शनि महंत उर्फ सागर दास वारदात के बाद फरार थे.
चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. आरोपी शिव दास महंत उर्फ माडू से वारदात में इस्तेमाल बांस का डंडा तथा आरोपी शनि महंत उर्फ सागर दास से वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई. पुख्ता सबूत मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
1. शिव दास महंत उर्फ माडू पिता माखन दास महंत, उम्र 18 साल निवासी रतन महका, चौकी खरसिया
2. शनि महंत उर्फ सागर दास पिता राजू दास महंत, उम्र 20 साल निवासी रतन महका, चौकी खरसिया
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

शराब के लिए पैसे मांगकर मजदूर से मारपीट और लूट, दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ : रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक से शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट और नकदी छीनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और छीनी गई रकम में से 400 रुपये बरामद किए गए.
मिली जानकारी के मुताबिक रतन महका निवासी राजेश खण्डेल उम्र 27 साल ने 20 जून को चौकी खरसिया में शिकायत दर्ज कराई कि 18 जून की रात करीब 8:30 बजे वह खरसिया से मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान गोपी महका स्थित पैठू तालाब के पास गांव के लल्ला उर्फ ललित राठौर और चन्द्रशेखर खण्डेल ने उसे रोक लिया.
आरोप है कि दोनों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे. पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की. इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के पास रखे 1,000 रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए.
शिकायत के आधार पर चौकी खरसिया पुलिस ने अपराध क्रमांक 306/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पीड़ित का मेडिकल चेकअप कराया गया और उसका विस्तृत बयान दर्ज किया गया. चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उनकी निशानदेही पर छीनी गई रकम में से 200-200 रुपये और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ल्ला उर्फ ललित राठौर उम्र 32 साल निवासी गोपी महका और चन्द्रशेखर खण्डेल उम्र 31 साल निवासी रतन महका के रूप में हुई है. दोनों को अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t