चाकू की नोंक पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले 1 नाबालिग समेत 10 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested 10 accused including 1 minor who robbed truck drivers at knife point

चाकू की नोंक पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले 1 नाबालिग समेत 10 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर/मस्तूरी : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर वाहन चालकों से हुई लूट के मामले में पुलिस ने फौरन कार्यवाही करते हुए 1 नाबालिग सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनसे चाकू, मोबाईल, रॉड और नगद रकम को बरामद किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक अमृत लाल सोनवानी, संतोष कुमार सोनवानी और राकेश कुमार केंवट जो वाहन चालक का काम करते हैं. रोजाना अपने वाहन से डस्ट लेकर परिवहन करते हैं. 12 अगस्त 2024 को इनके द्वारा अपने वाहन से डस्ट परिवहन किया जा रहा था.
ग्राम गतौरा और जयरामनगर के मध्य अज्ञात आरोपियों के द्वारा तीन अलग अलग जगह में रुपये, नगद रकम, मोबाईल को चाकू दिखाकर इनसे लूट किये थे. तीनो प्रार्थियों के रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा और उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी. आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली कि कुछ स्थानीय लड़कों द्वारा इस तरह की घटना की जा रही है.
उक्त जानकारी के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना कबुल किया. आरोपियों से घटना में इस्तेमाल तीन नग चाकू, लोहे की राड और कुल नगद रकम 4600 रुपये जप्त किया गया. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
आरोपियों के नाम
01 शंकर रत्नाकर पिता परदेशी उम्र 20 साल पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
02. अनिकेत बर्मन पिता रोहित बर्मन उम्र 19 साल पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
03 विवेक बर्मन पिता कमलेश बर्मन उम्र 22 साल पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
04 अतुल बर्मन पिता राजकुमार बर्मन उम्र 19 साल पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
05. रंजित सूर्यवंशी पिता राजेन्द्र सूर्यवंशी उम्र 18 साल पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
06. श्याम बर्मन पिता रोहित बर्मन उम्र 21 साल पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
07. सोनू बर्मन पिता रामकुमार बर्मन उम्र 19 साल पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
08 रहिमन गोयल पिता बाबूलाल गोयल उम्र 19 साल पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
09. अक्की उर्फ नितीश बर्मन पिता काशी बर्मन उम्र 18 साल पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
10. 1 विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb