मां को दुसरे युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने से आक्रोशित हुआ बेटा, बेटे ने बेरहमी से कर दी माता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
The son got angry after seeing his mother in an objectionable condition with another man, the son brutally killed his mother, the accused has been arrested
सक्ती : थाना डभरा अंतर्गत ग्राम रेड़ा से डायल 112 को खबर मिली कि ग्राम रेड़ा में एक युवक द्वारा अपनी माता की ईंट से सिर, चेहरा और हाथ पर वार कर हत्या कर दी है. खबर पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा एफएसएल टीम को खबर दी गई.
प्रार्थी शिव वारेन द्वारा दी गई मौखिक रिपोर्ट में बताया गया कि दिन में करीब 13:30 बजे वह अपने घर पर था. तभी बाहर से गाली-गलौज व मारपीट की आवाज आने पर बाहर निकला.बाहर देखा कि उसका पड़ोसी डमरुधर कुर्रे अपनी माता लक्ष्मीन बाई कुर्रे उम्र 48 साल से गाली-गलौच कर रहा था और मारपीट करते हुए उन्हें घर से बाहर ले आया. डमरुधर ने लक्ष्मीन बाई को जमीन पर पटक कर ईंट से सिर, चेहरा और हाथ पर गंभीर वार किया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. प्रार्थी की रिपोर्ट पर मौके पर रिपोर्ट दर्ज किया गया.
प्रार्थी गवाहो और आरोपी से विधिवत पूछताछ करने पर घटना के बारे में यह तथ्य आया कि 29 मई 2025 के दोपहर करीब 1 बजे के आस-पास डमरुधर कुर्रे परछी मे सोया था. अचानक उठकर अपने घर अंदर जाने पर आपनी मां लक्ष्मीन बाई कुर्रे को गांव के एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने से आक्रोशित हो गया और बहशबाजी गाली गलौच करने लगा. जहां से जिस व्यक्ति के साथ अपनी मां को आपत्तिजनक हालत में देखा था वह व्यक्ति वहां से भाग गया. जिससे आरोपी डमरुधर कुर्रे आपनी मां लक्ष्मीन बाई कुर्रे को चप्पल से मारते हुये गाली-गलौच करने लगा. जिससे उसकी मां के साथ हाथापाई हुई. और दोनो घर के बाहर आ गए. और डमरुधर कुर्रे अपनी मां को डस्ट से बना इंट से ताबड़तोड़ सिर, चेहरा, हाथ मे वार कर दिया. जिससे लक्ष्मीन बाई कुर्रे बेहोश और लहू लुहान होकर गिर पड़ी. जिसे घसीटते हुए घर की परछी ले जाकर पटक दिया और वहां भी उसके साथ मारपीट किया. जिससे उपकी मौत हो गयी.
आरोपी डमरुधर कुर्रे के खिलाफ पुख्ता सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



