तस्करों पर कसा कानून का शिकंजा, 70 साल का बाबा ईश्वर और महिला 1 किलो से ज्यादा गांजा के साथ गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
The law tightened its grip on smugglers, 70-year-old Baba Ishwar and a woman arrested with more than 1 kg of ganja, police engaged in investigation
बिलासपुर : बिलासपुर जिला में सकरी पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक 70 साल का बुजुर्ग और एक महिला शामिल है. जिनके कब्जे से कुल 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सकरी पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि चोरभट्ठी खुर्द इलाके में एक अधेड़ उम्र का बाबा और एक महिला मिलकर अपने घर में गांजा बिक्री कर रहे हैं. इस खबर के मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची कार्रवाई के दौरान आरोपी ईश्वर बरेठ निवासी रेंगाबोड, कबीरधाम के पास से 1 किलो गांजा जिसकी कीमत करीब 17 हजार रुपये है. बरामद किया.
वहीं महिला आरोपी कांति पांडेय के घर के बाड़ी में रखे नीले रंग के ड्रम से 100 ग्राम गांजा जिसकी कीमत 1700 रुपये है. जब्त किया गया. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



