विशेष स्कूल की छात्रा ने छत से कूदकर की खुदकुशी, साथी छात्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा आरोप, आरोपी आकाश रवि गिरफ्तार

Special school student commits suicide by jumping from the roof, fellow student accused of instigating suicide, accused Akash Ravi arrested

विशेष स्कूल की छात्रा ने छत से कूदकर की खुदकुशी, साथी छात्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा आरोप, आरोपी आकाश रवि गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्थित तिफरा के शासकीय आश्रयदत्त कर्मशाला में पढ़ने वाली एक विशेष जरुरतों वाली छात्रा कुमारी पल्लवी द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया था.. यह घटना 12 दिसंबर 2024 को हुई जब मृतका ने छात्रावास की छत से कूदकर अपनी जान दे दी थी.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने मर्ग क्रमांक 98/2024 के तहत मामला दर्ज किया और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया. पुलिस ने सबूत इकठ्ठा  किया और घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई थी.
मृतका, जो बोलने और सुनने में असमर्थ थी. तिफरा स्थित शासकीय आश्रयदत्त कर्मशाला में कंप्यूटर की पढ़ाई कर रही थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतका के साथ पढ़ने वाले एक अन्य विशेष जरुरतों वाले छात्र आकाश रवि ने घटना से पहले उसके साथ मारपीट की थी.
गवाहों और मृतका की बहन के बयान के मुताबिक घटना वाले दिन पल्लवी ने वीडियो कॉल के जरिए इशारों में बताया था कि आकाश ने उसके साथ मारपीट की थी. जिससे वह परेशान थी. इस जानकारी के आधार पर आरोपी आकाश रवि को पूछताछ के लिए बुलाया गया.
चूंकि आकाश भी बोलने और सुनने में असमर्थ है. इसलिए उससे साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद से पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान उसने अपने कृत्य को कबूल किया. पुलिस ने उसे खुदकुशी के लिए उकसाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया और अपराध क्रमांक 921/2024 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया.
आरोपी को 18 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि अन्य संभावित सबुतों और हालात का पता लगाया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI