बेटी और पति ने कर दी पिटाई, इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम, वजह जान पुलिस का चकराया माथा, बाप-बेटी सलाखों के पीछे
The woman died during treatment after being beaten by her daughter and husband. The police were baffled, and the father and daughter were put behind bars.
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के घुटरापारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां दुर्गा चौधरी नाम की महिला की हत्या के आरोप में उनके पति और बेटी को अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गा चौधरी शराब पीने की लत की शिकार थी. कई बार पति और बेटी ने उन्हें शराब छोड़ने के लिए समझाया. लेकिन महिला ने उनकी बात नहीं मानी. इसी विवाद के कारण 29 दिसंबर की रात पति और बेटी ने मिलकर महिला की जमकर पिटाई कर दी.
मारपीट के बाद महिला गंभीर रुप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान दुर्गा चौधरी की मौत हो गई.
मृतिका की भाभी भुवनेश्वरी चौधरी ने बताया कि दुर्गा की बेटी फोन करके गुमराह कर रही थी कि वो कहीं चली गई है और मिल नहीं रही है. आखिर में उसी ने बताया की दुर्गा मिल गई है और उसे मिशन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. जब मायके वाले मिशन पहुंचे तो पता चला कि उसे मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए आरोपी पिता और बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक बार शराब की वजह से फिर एक परिवार तबाह हो गया है. एक बेटी ने अपनी मां को खो दिया और एक पति ने अपनी पत्नी को खो दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



