महिला ने सौतन को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, पारिवारिक विवाद की वजह से कत्ल की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने किया शांति को किया गिरफ्तार

The woman killed her co-wife by beating her with a stick, the murder was committed due to a family dispute, the police arrested Shanti

महिला ने सौतन को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, पारिवारिक विवाद की वजह से कत्ल की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने किया शांति को किया गिरफ्तार

बस्तर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक महिला ने अपनी सौतन को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों की वजह से हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मामला परपा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक परपा इलाके के रहने वाले बालसिंह ने दो शादियां की थी. जिसमें पहली पत्नी झिमटी कश्यप उम्र 50 साल और दूसरी पत्नी शांति कश्यप उम्र 45 साल थी. दोनों एक ही घर में एक साथ रहते थे. बालसिंह के झिमटी से 3 बच्चे हैं. पुलिस के मुताबिक वर्तमान में तीनों काम से हैदराबाद में हैं.
छत्तीसगढ़ी फिल्में एक दिन पहले जब दोनों पत्नियों का पति बालसिंह घर में नहीं था. तब दोनों के बीच में जमकर विवाद हुआ. वहीं पहली पत्नी शांति ने दूसरी पत्नी को लाठी से जमकर पीट दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं जब पति घर पहुंचा तो उसने खून से लथपथ अपनी पत्नी की लाश देखी.
आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी मिली. जिसके बाद पुलिस को खबर की गई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया. परपा थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB