प्रेमी से मांगा 5000 रुपए, नहीं मिलने पर महिला ने थप्पड़ जड़ा, आरोपी रामकुमार ने किया जानलेवा हमला, प्रेमिका की मौत

The woman slapped her lover when he did not give her Rs 5000, the accused Ramkumar attacked her, the girlfriend died

प्रेमी से मांगा 5000 रुपए, नहीं मिलने पर महिला ने थप्पड़ जड़ा, आरोपी रामकुमार ने किया जानलेवा हमला, प्रेमिका की मौत

सक्ती : डुमरपारा गांव में 30 मई की रात एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मृतका दुवासबाई केंवट की खून से लथपथ लाश गांव के ही एक खंडहरनुमा मकान में मिली थी.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका के पति रामकुमार केंवट पिता स्व ईश्वर लाल केंवट निवासी डुमरपारा ने पुलिस को बताया कि वह 30 मई को सुबह डोंगरीडीह में गुरु महराज यादराम बाबाजी के आश्रम उनके जन्म दिन मे शामिल होने गया था. शाम करीब 7 बजे जब वह घर लौटा तो उसकी पत्नी दुवासबाई केंवट घर पर नहीं थी. बेटी चंचल ने बताया कि मां दोपहर 3 बजे से लापता है. खोजबीन के दौरान रामकुमार और उसका बेटा तनवीर  घर के बगल में युधिष्ठीर केंवट का खंडहरनुमा पुराने मकान में पहुंचे. जहां दुवासबाई की लाश खून से सनी हालत में मिली.
थाना बाराद्वार की टीम ने मौके पर पहुंचकर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरु की. मौके से खून के धब्बों और अन्य सबूतों के आधार पर यह मामला हत्या का पाया गया.
जांच में यह सामने आया कि दुवासबाई का अपने पड़ोसी रामुकमार केंवट पिता गुलाब राम केंवट उम्र 48 साल निवासी डुमरपारा थाना बाराद्वार जिला सक्ती छग से पिछले 10 साल से अवैध संबंध था. रामकुमार ने पूछताछ में कबूल किया कि जब दुवासबाई का पति बाहर गया था. तब वह मिलने आई थी. उसने रामकुमार से 5000 रुपये की मांग की. और पैसे न देने पर गुस्से में उसे थप्पड़ मार दिया. इसी बात से गुस्से में आकर रामकुमार ने पास पड़ी भारी लकड़ी से दुवासबाई के सिर पर कई वार किए. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया और हत्या में इस्तेमाल की गई लकड़ी वहीं छोड़ दी. उसने लाश को कंबल से ढंक दिया और अपने कपड़ों से खून के धब्बे साफ करने की कोशिश की. लेकिन एफएसएल जांच में कपड़ों पर मानव रक्त के निशान मिले.
इस पूरे मामले में कोरबा से बुलाए गए डॉग स्क्वॉड “बाघा” की अहम भूमिका रही. जिससे आरोपी की पहचान और कपड़ों की बरामदगी में मदद मिली. पुलिस ने हत्या के सबूतों और आरोपी के बयान के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB