कर्जदारों से परेशान होटल संचालक ने जहर पीकर की आत्महत्या, खुदकुशी के पहले बनाया वीडियो- उधारी वाले परेशान कर रहे, प्रताड़ना नहीं झेल पा रहा हूं
Hotel owner troubled by creditors commits suicide by consuming poison, made a video before committing suicide- Creditors are harassing me, I am unable to bear the harassment
रायपुर : रायगढ़ के एक होटल संचालक रुपेश दीवान ने शनिवार को जहर खा लिया. हालत बिगड़ी, तो उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उसे रायपुर रेफर किया गया. रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है. अतरमुड़ा निवासी 40 साल के रुपेश दीवान की मौत के बाद अरूण मिश्रा व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है. इन पर प्रताड़ना का आरोप है.
मिली जानकारी के मुताबिक रुपेश दीवान अतरमुड़ा के रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी अरुण मिश्रा का होटल किराए पर लेकर चला रहा था. रुपेश जरुरत पड़ने पर अक्सर अरुण मिश्रा से उधार लेता था. पहले उसने उधार के रुपए लौटाए भी थे. लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह रुपए नहीं लौटा सका.
शुक्रवार को अरुण मिश्रा अपने बेटे संतोष मिश्रा और परिचित नितिन मिश्रा के साथ रुपेश के घर पहुंचा. घर पर रुपेश नहीं था. इस दौरान उसकी पत्नी और बेटा ही घर मौजूद थे. तभी अरुण मिश्रा ने रुपेश की पत्नी से बदसलूकी की.
आरोप है कि इस दौरान अरुण मिश्रा और उसके बेटे ने घर पर ताला लगाकर कब्जा भी कर लिया. रुपेश दीवान और उसकी पत्नी थाने जाने वाले थे. लेकिन इसी बीच रुपेश प्रताड़ना सह नहीं सका और घर से दूर जाकर जहर खा लिया था.
मुझे उधारी वाले बहुत परेशान कर रहे हैं. धीरे-धीरे दूंगा बोल रहा हूं तो कोई मान नहीं रहा है. कोई घर खाली करने को कह रहा तो कोई घर पर कब्जा कर लिया है. बहुत शौक से घर बनाया हूं. टेंशन नहीं झेल पार रहा हूं. मरना पड़ रहा है. ये बातें वीडियो जारी कर रायगढ़ जिले के रहने वाले होटल संचालक रुपेश दीवान उम्र 42 साल ने कही है. जहर खाने से पहले उसने वीडियो बनाकर वायरल किया.
इधर इस मामले में आरोपी अरुण मिश्रा का कहना है कि उसने 22 लाख रुपए में रुपेश का घर खरीदा था और स्टांप में लिखा-पढ़ी की थी. लेकिन रुपेश ने ज्यादा कीमत पर मकान को दूसरे को बेच दिया और पैसे वापस करने की बात कही थी. उसने सिर्फ अपने पैसे वापस मांगे थे. डराने-धमकाने की बात गलत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



