छत्तीसगढ़ की इन महिलाओं के खाते में आएंगे 20,000 रुपये, आप भी उठा सकती हैं मिनीमाता महतारी जतन योजना का फायदा, जानिए कैसे करें आवेदन
These women from Chhattisgarh will receive Rs 20,000 in their accounts. You too can avail the benefits of the Minimata Mahatari Jatan Yojana. Learn how to apply.
रायपुर : छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिलाओं को सरकार 'मिनीमाता महतारी जतन योजना' के तहत आर्थिक मदद करती है. इसके तहत सरकार गरीब गर्भवती महिलाओं को 20 हजार रुपये देती है. इस योजना के तहत मां और बच्चे के पोषण की जरुरतों को पूरा करने के लिए कुल 20,000 रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता राशि दी जाती है.
यह आर्थिक सहायता देकर सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि मां और बच्चे, दोनों को उचित पौष्टिक आहार उपलब्ध हो सके. यह राशि गर्भावस्था के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद भी दी जाती है.
'मिनीमाता महतारी जतन योजना' के लिए पात्रता मानदंड
यह योजना सिर्फ उन लोगों के लिए है जो छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी हैं.
राज्य की गर्भवती महिलाएं इस योजना के तहत वित्तीय लाभ लेने की पात्र होंगी.
महिला या उसके पति का निर्माण श्रमिक होना और इस योजना के लिए आवेदन करने से कम से कम 90 दिन पहले विभाग में रजिस्ट्रेशन होना जरुरी है.
महिला की आर्थिक स्थिति EWS (आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग) श्रेणी के अंतर्गत होनी चाहिए.
गर्भवती महिला का किसी भी स्वास्थ्य केंद्र या सरकारी अस्पताल में अपनी गर्भावस्था के लिए रजिस्टर्ड होना भी जरुरी है.
महिला इस योजना के वित्तीय लाभ अधिकतम दो बच्चों के लिए ले सकती है.
वे सभी निर्माण श्रमिक जो किसी सरकारी विभाग या सार्वजनिक संस्थान में कार्यरत हैं. उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
जरुरी दस्तावेज
छत्तीसगढ़ का निवास प्रमाण पत्र
पति और पत्नी का आधार कार्ड
आर्थिक स्थिति की जांच के लिए राशन कार्ड
अस्पताल द्वारा जारी गर्भावस्था प्रमाण पत्र
लाभ लेने के लिए बैंक पासबुक का डिटेल
पंजीकृत निर्माण श्रमिक होने के प्रमाण के रुप में पंजीकरण दस्तावेज (Labour Card)
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
पात्रता मानदंडों की पूरी तरह से जांच करने और जरुरी दस्तावेज इकठ्ठा करने के बाद आप सभी इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
'मिनीमाता महतारी जतन योजना' के आधिकारिक पोर्टल, यानी 'हमार पहचान' (Hamar Pehchan) को खोलना होगा.
इस पोर्टल पर जाने के बाद, आपको पोर्टल पर अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करना होगा.
इसके बाद, 'योजनाएं' (Schemes) अनुभाग से मिनीमाता महतारी जतन योजना का चयन करें. योजना के नाम के सामने आपको 'Apply' (आवेदन करें) का लिंक मिलेगा. उस पर क्लिक करें. जिसके बाद आपके सामने लॉगिन फ़ॉर्म खुल जाएगा.
यहां सबसे पहले आपको अपना खाता (Account) बनाना होगा.
खाता बनाने के लिए, आपको अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की मदद से पंजीकरण (Registration) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
इसके बाद, अपनी यूज़र ID और पासवर्ड चुनें, और फिर अपनी जानकारी (Details) दर्ज करें.
अब यहां आपको 'वन टाइम पासवर्ड' (OTP) जेनरेट कर अपने मोबाइल नंबर को वेरिफ़ाई करना होगा.
अब उस ID का प्रकार चुन सकते हैं. इसके बाद सम्मिट करें. इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
आप चॉइस सेंटर: आप अपने नजदीकी CSC (Common Service Center) या चॉइस सेंटर में जाकर भी फॉर्म भरवा सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



