मांग रहे स्कूल, मिली दारु भट्टी, ग्रामीणों में आक्रोश, एसडीएम कार्यालय का घेराव, इधर आत्मानंद स्कूल में अव्यवस्था, चेयर-टेबल भी नहीं

They are demanding a school, a liquor distillery was found, villagers are angry, SDM office was cordoned off, here there is chaos in Atmanand School, there are no chairs and tables

मांग रहे स्कूल, मिली दारु भट्टी, ग्रामीणों में आक्रोश, एसडीएम कार्यालय का घेराव, इधर आत्मानंद स्कूल में अव्यवस्था, चेयर-टेबल भी नहीं

मांग रहे स्कूल, मिली दारु भट्टी, ग्रामीणों में आक्रोश, एसडीएम कार्यालय का घेराव

दुर्ग : दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अछोली में आबकारी विभाग की तरफ से प्रस्तावित विदेशी मदिरा दुकान के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. शराब दुकान के लिए भवन किराए पर लेने18 जून को निविदा जारी की गई है. जिसके जवाब में इच्छुक व्यक्तियों से 10 जुलाई तक प्रस्ताव मांगे गए हैं. इसी सूचना के खिलाफ गुरुवार को ग्राम अछोली के सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.
ग्रामीणों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर रैली निकाली और धमधा पहुंचकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अछोली एक छोटा, शांत और कृषि प्रधान गांव है. जहां लोग पारंपरिक संयुक्त परिवार प्रणाली के साथ शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत करते हैं. गांव की सामाजिक और सांस्कृतिक संरचना बेहद संवेदनशील है. ऐसे में शराब दुकान खुलने से वहां की शांति और संस्कृति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.
ग्रामीणों ने कहा कि वे अपने गांव में पिछले 10 साल से मिडिल स्कूल की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग अब तक पूरी नहीं हुई है और उसकी जगह सरकार दारु दुकान खोलने में अमादा है.
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि शराब दुकान खुलने से क्षेत्र में अपराध, चोरी, मारपीट, गुंडागर्दी जैसी घटनाएं बढ़ेंगी. साथ ही, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ उत्पीड़न के मामले सामने आ सकते हैं. बच्चों की पढ़ाई बाधित होगी और उनमें नशे की प्रवृत्ति जन्म ले सकती है, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा.
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि अछोली से महज 8 किलोमीटर दूर धमधा में पहले से ही एक शराब दुकान संचालित है, ऐसे में नए ठेके की जरुरत नहीं है. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया को तत्काल स्थगित नहीं किया गया. तो वे उग्र आंदोलन करेंगे.
विरोध प्रदर्शन को देखते हुए नायब तहसीलदार योगेश सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे. प्रदर्शनकारियों से बात की और उन्हें आश्वासन नहीं दिया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए ज्ञापन जिला कलेक्टर और उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

आत्मानंद स्कूल अव्यवस्था, न चेयर है, न टेबल

गरियाबंद : गरियाबंद जिला मुख्यालय के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है. स्कूल में पढ़ाई नहीं, बल्कि बच्चों का फिटनेस टेस्ट चल रहा है., क्योंकि यहां क्लासरूम में बैठने की जगह इतनी कम है कि बच्चे खड़े-खड़े पढ़ाई करने की प्रैक्टिस कर रहे हैं. दो सीट वाली टेबल पर तीन बच्चे! जी हां, अगर आप ट्रेन में रिजर्वेशन के बिना भी सफर कर चुके हैं. तो इस स्कूल के हालात देख आपके पुराने अनुभव ताजा हो जाएंगे. यहां बच्चे एक-दूसरे के कंधे पर बैलेंस बनाते हुए पढ़ाई कर रहे हैं. और अगर बिजली चली गई. तो क्लासरूम में ऐसा अंधेरा छा जाता है जैसे हॉरर फिल्म का सेट तैयार हो.
बिजली के बाद जब खिड़कियां खोलनी पड़ती हैं. तो बाहर जमा कचरे से ऐसी खुशबू आती है कि बच्चे विज्ञान के जीवाणु-विज्ञान का लाइव डेमो वहीं क्लास में देख लेते हैं. बाहर इतनी गंदगी है कि अगर कोई सांप-बिच्छू क्लास ज्वॉइन कर ले तो बच्चे भी चौंकेंगे नहीं!
टेबल चेयर की कमी के चलते वेटिंग चेयर पर बैठे बच्चे कॉपी एक हाथ में और पेन दूसरे में पकड़कर ऐसे लिख रहे हैं. जैसे सर्कस में करतब दिखा रहे हों. प्रैक्टिकल में नंबर जरुर अच्छे आएंगे. मगर पढ़ाई में क्या होगा. यह स्कूल मैनेजमेंट भी नहीं बता पा रहा.
प्रिंसिपल ने भी माना कि क्लास में जगह कम है. उनका सुझाव है कि कुछ कमरे और बना दिए जाएं. ताकि बच्चे बेहतर माहौल में शिक्षा ग्रहण कर सके. स्कूल प्रबंधन ने 50 सीटों वाली क्लास में 55 से 60 बच्चों को एडमिट कर दिया है. ऊपर से किताबें सिर्फ 50 के हिसाब से ही भेजी जा रही हैं. ऐसे में बाकी बच्चे एक किताब को ऐसे घूरते हैं. जैसे सुनसान रेगिस्तान में पानी की बूंद!
क्या स्कूल की यह अव्यवस्था दूर होगी या गरियाबंद के आत्मानंद स्कूल में बच्चों का जिम्नास्टिक बेस्ड एडुकेशन सिस्टम यूं ही चलता रहेगा? जिम्मेदार अधिकारी जवाब देंगे या बच्चों को ही मैनेजमेंट स्किल का प्रैक्टिकल कराते रहेंगे?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB