इस बार जनता खुद चुनेगी महापौर-अध्यक्ष, 15 दिसंबर के बाद आचार संहिता लगने की संभावना, 11 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

This time the public will themselves elect the mayor president possibility of imposing code of conduct after December 15 final publication of voter list on December 11

इस बार जनता खुद चुनेगी महापौर-अध्यक्ष, 15 दिसंबर के बाद आचार संहिता लगने की संभावना, 11 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

रायपुर : प्रदेश के नगर निगम और नगर पालिकाओं में महापौर और अध्यक्षों का चुनाव डायरेक्ट होगा. शासन ने इसके लिए अध्यादेश भी तैयार कर लिया है. जल्द ही कैबिनेट बैठक में अध्यादेश को मंजूरी दी जाएगी.
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने भी अपनी सर्वे रिपोर्ट शासन को सौंप दी है. इसका भी शासन ने अध्यादेश तैयार कर लिया है. दोनों प्रस्ताव को एक साथ अगली कैबिनेट बैठक में मंजूर किया जाएगा. इसके बाद राजपत्र में इसका प्रकाशन किया जाएगा. इसके बाद ही निकायों में महापौर- अध्यक्ष और पार्षदों के लिए लॉटरी से आरक्षण किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने निकाय चुनाव में महापौर-अध्यक्षों और पार्षदों के आरक्षण की 25 सीलिंग को भी हटाने की अनुशंसा की है. इससे कहीं ओबीसी की सीटें बढ़ेंगी तो कहीं पर घटेगी भी. नगर निगम रायपुर में ओबीसी की सीटें भी बढ़ सकती है. वहीं जहां एससी-एसटी की का प्रतिशत कम है. वहां ओबीसी की सीटें बढ़ सकती है. शासन ने 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं करने का मासौदा तैयार किया है.
चर्चा है कि निकाय चुनाव के लिए 15 दिसंबर के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है. क्योंकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 11 दिसंबर को किया जाएगा. इसके पहले सभी निकायों को मतदाता सूची में 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं के नाम जोड़ने के निर्देश दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI