कपड़ा चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी के मोती वस्त्रालय का लाखों का माल मध्य प्रदेश से बरामद, पुलिस की मुस्तैदी से अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
Three accused of cloth theft arrested, goods worth lakhs from Moti Vastralay of Dhamtari recovered in Madhya Pradesh, interstate gang of thieves exposed due to police alertness
धमतरी : धमतरी पुलिस द्वारा त्वरित एवं सटीक कार्यवाही करते हुए नवागांव स्थित मोती वस्त्रालय में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर एक अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों से चोरी किया गया लाखों का माल और जुर्म में इस्तेमाल पिकअप वाहन को जप्त किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सोहन लाल पाल उम्र 65 साल निवासी ग्राम पटेवा, थाना गोबरा नवापारा (जिला रायपुर) द्वारा 13 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम नवागांव में शास. स्कूल के सामने उनकी कपड़ा दुकान मोती वस्त्रालय में अज्ञात आरोपियों द्वारा रात में शटर उठाकर चोरी की गई. जिसमें करीब 1,37,000 रुपये मूल्य के कपड़े, साड़ियां, बैग एवं नगदी चोरी हो गई.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड द्वारा जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से मुआयना कर साइबर सेल की मदद से एक संदिग्ध महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन नम्बर RJ 20 GC 0653) की पहचान की गई.
तकनीकी सबूतों के आधार पर वाहन स्वामी के मोबाइल नंबर की ट्रेसिंग करते हुए लोकेशन मध्यप्रदेश में मिलने पर पुलिस टीम को रवाना किया गया. पुलिस टीम द्वारा आष्टा, जिला सीहोर (मध्यप्रदेश) में घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा गया. जिसमें तीन आरोपी सवार मिले। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की जुर्म को अंजाम देना कबूल किया.
गिरफ्तार आरोपियों में विकम बागड़ी (जिला कोटा, राजस्थान), बबलु बागड़ी और रोहित बागड़ी (जिला बारां, राजस्थान) शामिल हैं.
आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कपड़ों से भरी 6 बोरियां, जुर्म में इस्तेमाल पिकअप वाहन, लोहे का सब्बल और लकड़ी का कुंदा जप्त किया गया. आरोपियों ने कुछ साड़ियां परिचितों को बांटने की बात भी कबूल की है. पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने पूर्व में दुकान की रेकी कर रात में औजारों की मदद से शटर उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और सामान को बोरियों में भरकर पिकअप वाहन से मध्यप्रदेश की तरफ़ फरार हो गए थे. इस मामले में पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
आरोपी
(01) विकम बागडी पिता बालमुकुंद उम्र 20 साल निवासी ग्राम बाछीहेरा थाना कनवास जिला कोटा (राजस्थान)
(02) बबलु बागड़ी पिता बाबुलाल उम्र 20 साल निवासी ग्राम अंता थाना अंता जिला बारां (राजस्थान)
(03) रोहित बागडी पिता पप्पूलाल बागडी उम्र 19 साल निवासी ग्राम तलवाड़ा पुलिस लाईन के पास मोग्या बस्ती थाना बारां जिला बारां (राजस्थान)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



