हर 5 साल में नई पत्नी, बिना तलाक चौथे विवाह की तैयारी, पति की चौथी शादी रोकने महिला आयोग पहुंची पत्नी, लगाई इंसाफ की गुहार, जांच के आदेश जारी

A new wife every five years, preparing for a fourth marriage without divorce. The wife approached the Women's Commission to stop her husband's fourth marriage, pleading for justice, and an investigation ordered.

हर 5 साल में नई पत्नी, बिना तलाक चौथे विवाह की तैयारी, पति की चौथी शादी रोकने महिला आयोग पहुंची पत्नी, लगाई इंसाफ की गुहार, जांच के आदेश जारी

कोरबा : छत्तीसगढ़ में हर पांच साल में पत्नी बदलने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका पति हर पांच साल में पत्नी बदल देता है. अब वह चौथी शादी की तैयारी कर रहा है. जबकि अभी तक दोनों का तलाक भी नहीं हुआ है. पूरा मामला कोरबा जिले का है 
पीड़िता ने इस मामले की शिकायत छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में दर्ज कराई है. महिला का कहना है कि उसके पति ने पहले भी तीन शादियां की है और हर बार कुछ साल साथ रहने के बाद दूसरी महिला के साथ संबंध बनाकर नई शादी की तैयारी करने लगता है.
बिना तलाक दिए चौथी शादी की तैयारी कर रहा पति
महिला के मुताबिक फिलहाल उनका विवाह कानूनी रूप से खत्म नहीं हुआ है और मामला अभी अदालत में पेंडिंग है. इसके बावजूद पति चौथी शादी की तैयारी कर रहा है. पीड़िता का आरोप है कि यह न सिर्फ उसके साथ विश्वासघात है. बल्कि कानून का भी खुला उल्लंघन है.
महिला आयोग ने दिए जांच के निर्देश
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला आयोग ने संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं. आयोग का कहना है कि बिना विवाह विच्छेद के दूसरी शादी करना कानूनन जुर्म है. अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB