चाय में नशीली दवा मिलाकर मालकिन को किया बेहोश, गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, चोरी करने वाला आरोपी निलेश गिरफ्तार

Mistress was drugged and rendered unconscious, and the crime was carried out with the help of her girlfriend. Nilesh, the accused thief, was arrested.

चाय में नशीली दवा मिलाकर मालकिन को किया बेहोश, गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, चोरी करने वाला आरोपी निलेश गिरफ्तार

रायगढ़ : “ऑपरेशन तलाश” के तहत चक्रधरनगर क्षेत्र में चोरी के एक गंभीर मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी निलेश साहू ने अपनी लिव-इन पार्टनर नेहा साहू और सहयोगी आशीष महंत के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में पहले ही चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपिया नेहा साहू और आशीष महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है. जबकि आरोपी निलेश साहू फरार चल रहा था. जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है.
इस मामले में प्रार्थिया प्रमिला शर्मा उम्र 58 साल निवासी गुलमोहर कॉलोनी ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अनकूट पूजा के दौरान घर के जेवर आलमारी में रखने के बाद 2 नवम्बर 2025 को देखने पर नगदी और सोने के जेवर गायब मिले, इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 494/2025 धारा 331(4), 305 (क), 3 (5) बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
जांच के दौरान शक के आधार पर घरेलू काम करने वाली नेहा साहू की पतासाजी की गई. जो घटना के बाद मोबाइल बंद कर फरार हो गई थी. पुलिस ने उसे 18 जनवरी 2026 को दिनदयालपुरम स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपिया ने खुलासा किया कि उसने प्रार्थिया को चाय में नशीली दवा मिलाकर बेहोश किया और आलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर अपने साथी निलेश साहू को दे दी. चोरी का सामान बाद में आशीष महंत के साथ मिलकर खपाया गया और उससे मिली रकम से घरेलू सामान, आलमारी और एलईडी टीवी खरीदी गई. पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से उक्त सामान भी जब्त किया।
फरार आरोपी निलेश साहू की लगातार पतासाजी की जा रही थी. जिसे पुलिस टीम ने उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि चोरी के बाद कुछ जेवर बेच दिए थे. जबकि दो नग दस-दस ग्राम के सोने के सिक्के अपने घर में छिपाकर रखे थे. आरोपी के बयां पर उक्त सोने के सिक्के जिनकी कीमत करीब ₹3.20 लाख है को बरामद कर जप्त किया गया. आरोपी निलेश साहू पिता राजेश साहू उम्र 26 साल निवासी रेलवे बंगलापारा थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB