रायपुर के खंडहर में मिला 26 वर्षीय युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी, ड्रग्स ओवरडोज या हत्या?, CCTV फुटेज से खुलेगा मौत का राज!
The body of a 26-year-old woman was found in the ruins of Raipur, causing a sensation in the area. Drug overdose or murder? CCTV footage will reveal the mystery of her death.
रायपुर : रिस्पना किनारे खंडहर में 26 वर्षीय साल की शिवानी अरोरा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. यह घटना रायपुर थाना क्षेत्र के चूना भट्टा इलाके की है. पुलिस ने शुरुआती तौर पर नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई है. लेकिन युवती के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने के कारण हत्या की संभावना को भी खारिज नहीं किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को चूना भट्टा के पास एक खंडहरनुमा मकान में शव मिलने की खबर पर रायपुर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. मृतका शिवानी अरोरा पंचपुरी सूरज बस्ती, अधोईवाला थाना रायपुर की निवासी थी. बताया जा रहा है कि शिवानी की शादी चार साल पहले हुई थी और वह लंबे समय से नशे की आदी थी. तीन बार वह नशा मुक्ति केंद्र जा चुकी थी और परिवार उसे फिर से हरिद्वार स्थित नशा मुक्ति केंद्र भेजने की तैयारी कर रहा था.
शिवानी पिछले तीन-चार दिनों से घर नहीं लौटी थी. घटनास्थल पर पंचनामा कर एफएसएल टीम ने सबूत इकठ्ठा किया. पुलिस ने बताया कि मृतका की आंखों और पैरों में चोट के निशान हैं. इसलिए मौत की वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. साथ ही आसपास के CCTV कैमरे चेक किए जा रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि CCTV फुटेज से मौत का राज खुल सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



