रील के चक्कर में युवक ने 80 फीट ऊंचे जलप्रपात से लगाई छलांग, पांच दिन बाद मिली डेड बॉडी, पसरा मातम, स्टंटबाजी से बचने की दी जा रही सलाह
In order to get a reel, the young man jumped from an 80 feet high waterfall, dead body was found after five days, mourning spread, advice is being given to avoid stunts
कोरिया/बैकुंठपुर : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले केबैकुंठपुर गौरघाट जलप्रपात में रील बनाने के दौरान डूबे युवक का शव 115 घंटे बाद बरामद कर लिया गया. इस दर्दनाक हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक को जलप्रपात के ऊपरी हिस्से से छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है. मामला छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर का है.
बताया जा रहा है कि एमसीबी जिले के खड़गवां थाना क्षेत्र के ग्राम दुबछोला बड़कापारा का रहने वाला लड़का राहुल सिंह उम्र 22 साल अपने दोस्तों के साथ गौरघाट जलप्रपात घूमने गया था. इस दौरान वह रील बनाने की कोशिश कर रहा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल जलप्रपात के ऊपरी हिस्से से छलांग लगाता है और पानी के तेज बहाव में बह जाता है. उसके दोस्तों ने फौरन मदद के लिए शोर मचाया लेकिन तब तक राहुल गहरे पानी में समा चुका था.
हादसे के बाद राहुल के परिजन और स्थानीय प्रशासन ने फौरन रेस्क्यू शूरु किया. कोरिया, सूरजपुर और अंबिकापुर की संयुक्त टीम ने चार दिनों तक तलाशी अभियान चलाया. लंबे समय की कोशिश के बाद राहुल का शव जलप्रपात के नीचे फंसा हुआ मिला.
इस घटना ने गौरघाट जलप्रपात की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा किया है. प्रशासन ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और लोगों से अपील की है कि वे जलप्रपात जैसे खतरनाक जगहों पर सुरक्षा नियमों का पालन करें और स्टंटबाजी से बचें. अधिकारियों ने कहा कि मनोरंजन के लिए अपनी जान खतरे में न डालें. इस घटना से सभी को सबक लेना चाहिए.
वहीं राहुल के परिजनों और स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जलप्रपात में सुरक्षा के और भी कड़े इंतजाम किए जाएं. लोगों ने सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले युवाओं को समझाने के लिए जागरुकता अभियान चलाने की बात कही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



