तीन सड़क हादसों में तीन की मौत, 3 गंभीर रुप से घायल, पसरा मातम, गुस्साये लोगों ने किया हंगामा, तेज रफ्तार बनी हादसों की वजह

Three people died in three road accidents, 3 were seriously injured, mourning spread, angry people created a ruckus, high speed was the reason for the accidents

तीन सड़क हादसों में तीन की मौत, 3 गंभीर रुप से घायल, पसरा मातम, गुस्साये लोगों ने किया हंगामा, तेज रफ्तार बनी हादसों की वजह

कोरबा : कोरबा में बेलगाम दौड़ रही गाड़ियां सड़क हादसे का शिकार हो गई. तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन लोगों की हालत नाजुक है. घायलों को पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया.
पहली घटना बांगो थाना अंतर्गत मदनपुर घाटी के पास घटी. जहां तेज रफ्तार कार नम्बर CG29 AH 1271 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. घटना में 35 साल के गणेश प्रजापति और 35 साल के रुद्रेश्वर गोड दोनों एसईसीएल कर्मियों की मौके पर मौत हो गई. वहीं दो घायल बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति में से श्याम लाल की हालत नाजुक बताई गई है. हादसे  की खबर  के बाद मौके पर पहुंची बांगो थाना पुलिस वाहन में फंसे शव को निकालने में जुटी है.
दूसरी घटना रिसदी रजगामार मुख्य मार्ग पर घटी. जिसमें तेज रफ्तार ओला स्कूटी ट्रेक्टर से जा टकराई. स्कूटी में 4 लोग सवार थे. जिनमें से एक युवक और तीन युवतियों की से एक की हालत नाजुक है. इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई. घायलों को 108 की मदद इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया है. घटना की खबर सिविल लाइन थाना पुलिस को दे दी गई है.
तीसरी घटना नवापारा क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका पैर फैक्चर हुआ है. बताया जा रहा है कि धान से लदे ट्रक ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई. मौके पर स्थिति तनाव पूर्ण हो गई. घटना की खबर के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया। घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है.
नवापारा क्षेत्र के ग्राम नवागांव (ल) में बीती रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार को धान से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी. घटना इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों में चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
बताया जा रहा है कि ग्राम जौंदी के रहने वाला दीनबंधु पिता गैंदराम साहू उम्र 25 साल अपने दोस्त शेखर पिता परमेश्वर साहू उम्र 25 साल के साथ किसी काम से नवापारा आए थे. रात करीब 9 बजे दोनों घर जौंदी लौट रहे थे.
वे नवागांव के पास पहुंचे थे कि धान से लोड ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में दीनबंधु साहू की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि शेखर साहू का पैर फैक्चर हो गया. उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई.
जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. वहीं नवापारा थाना प्रभारी जितेंद्र एसैय्या भी घटना स्थल पहुंचे. थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया.
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस कर आगे की कार्रवाई में जुट गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI