प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने जहर सेवन कर दी जान, तीन मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया, इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल
Tired of being harassed, a woman committed suicide by consuming poison, leaving three innocent daughters without a mother, leaving the area filled with grief and anger.
धमतरी/नगरी/सेमरा : धमतरी जिला के ग्राम सेमरा में घरेलू विवाद का एक दर्दनाक मामला सामने आया है. जहां तीन बच्चों की मां ने कथित प्रताड़ना से तंग आकर जहर सेवन कर अपनी जान दे दी. घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान अंजूलता साहू उम्र 35 साल के रुप में हुई है. जो सेमरा निवासी सतीश साहू की पत्नी थीं. अंजूलता का मायका देवभोग क्षेत्र के धौंराकोट में है. मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुराल में अंजूलता को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था.
परिजनों का कहना है कि मृतका का पति आए दिन शराब के नशे में घर आता था और मारपीट करता था. साथ ही, सास द्वारा भी बेटे को उकसाए जाने के आरोप लगाए गए हैं. रोज़मर्रा की कलह और मारपीट से आहत होकर अंजूलता ने 17 दिसंबर की रात जहर सेवन कर लिया. इलाज के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी.
मृतका अपने पीछे तीन नाबालिग बेटियों को छोड़ गई है. जिनका भविष्य अब अनिश्चितता के साए में आ गया है. मायका पक्ष ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज करने की अपील की है.
यह घटना घरेलू हिंसा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे की ओर फिर से ध्यान दिलाती है. प्रशासन और समाज से अपेक्षा है कि ऐसे मामलों में समय रहते हस्तक्षेप कर पीड़ितों को संरक्षण और न्याय सुनिश्चित किया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



