गोहरापदर में फिर हुआ दर्दनाक हादसा, ऑटो-बाइक में जोरदार टक्कर, फरसरा निवासी युवक घायल, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

Another tragic accident in Goharapadar, auto-bike collides heavily, Farsara resident youth injured, hospitalized, treatment ongoing

गोहरापदर में फिर हुआ दर्दनाक हादसा, ऑटो-बाइक में जोरदार टक्कर, फरसरा निवासी युवक घायल, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है. कुछ घंटे पहले देवभोग-मुडागांव क्षेत्र में हुई सड़क हादसे के बाद अब गोहरापदर क्षेत्र से एक और हादसे की खबर सामने आई है.
मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब 6 बजे गोहरापदर स्थित सियारलेटी पेट्रोल पंप के पास एक ऑटो और बाइक के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में फरसरा निवासी बाइक सवार घायल हो गया.
बताया जा रहा है कि हादसेना में शामिल ऑटो चालक धारनीधोड़ा निवासी है. हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. गौरतलब है कि कुछ घंटे पहले ही देवभोग-मुडागांव क्षेत्र के टिपपारा मोड़ के पास भी बाइक और कार की टक्कर में एक बाइक सवार घायल हुआ था. लगातार हो रही इन हादसों से क्षेत्रवासियों में चिंता बढ़ गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार, मोड़ों पर लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण ऐसे हादसे बढ़ते जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t