दशगात्र कार्यक्रम से लौटते समय दर्दनाक हादसा, महिलाओं से भरी ऑटो पुलिया के नीचे गिरी, 2 की मौत, 4 से ज्यादा महिलाएं घायल, इलाज जारी

Tragic accident: Automobile full of women falls under culvert while returning from Dashahara program, 2 dead, more than 4 women injured, treatment ongoing

दशगात्र कार्यक्रम से लौटते समय दर्दनाक हादसा, महिलाओं से भरी ऑटो पुलिया के नीचे गिरी, 2 की मौत, 4 से ज्यादा महिलाएं घायल, इलाज जारी

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सोमवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरी ऑटो अचानक बेकाबू होकर नाले के नीचे पुल से गिर गई. हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई. जबकि इलाज के दौरान एक अन्य महिला ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में करीब 10 महिलाएं घायल हुई हैं. हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक झरना पारा गांव की महिलाएं दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम बकसर गई थीं. लौटते समय रात करीब 11 बजे ऑटो नकटी नाला पुलिया के पास तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई. हादसे में ऑटो में सवार फुलकुंवर की मौके पर ही मौत हो गई.
पटना हॉस्पिटल में पदस्थ डॉक्टर आशुतोष तिवारी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया. गंभीर रुप से घायल चार महिलाओं हीरा कुमारी, वीर कुमारी, मानमती और सोनी को जिला अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के दौरान वीर कुमारी की भी मौत हो गई.
कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदिया निवासी मुकेश सिंह ने पुलिस को बताया कि मेरी मां फूलकुंवर गांव की दर्जन भर से ज्यादा महिलाओं के साथ रिश्तेदारी में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम बकसर गई थी. 
सतीपारा के प्रताप राजवाड़े की ऑटो नम्बर CG16 CJ 1007 को बुक कर सभी गए थे. रात करीब 11 बजे बुआ के बेटे ने घर आकर मुझे बताया कि नकटापारा पुलिया के पास ऑटो नम्बर CG16 CJ 1007 पलट गया है. चालक की लापरवाही से ये हादसा हुआ है. हादसे में बुआ फूलकुंवर गंभीर रुप से घायल हो गई है.
जब हम नकटापारा पुलिया के पास पहुंचे तो देखा कि सडक़ के किनारे मां मृत हालत में पड़ी थी और ऑटो पुलिया के नीचे गिरा हुआ था. ऑटो में सवार हीरा कुमारी, मानमती, सोनी, वीर कुमारी समेत अन्य महिलाओं को भी चोंटें लगी थीं. इसके बाद सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने फूलकुंवर को मृत घोषित कर दिया गया.
हादसे में गंभीर रुप से घायल महिला वीर कुमारी की भी 4 अक्टूबर को मौत हो गई. रिपोर्ट पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ एमव्ही एक्ट की धारा 184, बीएनएस की धारा 106(6), 125(ए), 281 के तहत जुर्म दर्ज किया है. दोनों मृतका आपस में रिश्तेदार थीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t