देदो डीएमएफ के पैसा… उजड़ गए हमर गांव गली, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने जारी किया नोटिस
Give us the DMF money… our village and street are ruined, BJP issued notice after the video of BJYM state president Ravi Bhagat went viral
रायगढ़ : देदो डीएमएफ के पैसा… उजड़ गए हमर गांव गली, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वे अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) फंड के दुरुपयोग पर खुलकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. इस वीडियो ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. और विपक्षी कांग्रेस ने इसे एक बड़ा मुद्दा बना लिया है.
भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पार्टी ने शनिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में रवि भगत के ऊपर अपने नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया गया है. साथ ही 7 दिनों के अंदर इसकी जवाब देने को कहा गया है. जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर पार्टी निष्कासन की कार्रवाई भी कर सकती है.
गीत गाकर बयां किया दर्द, कहा- “धूल और बीमारी से जूझ रहे लोग”
वायरल वीडियो में रवि भगत एक गीत की पंक्तियों के जरिये खनन प्रभावित क्षेत्रों के दर्द को बयां करते हुए कहते हैं, “डीएमएफ के पैसा ल देदो सरकार, एकर बदला म उजड़ गए हमर गांव गली, खेत खार” (सरकार, हमें डीएमएफ का पैसा दे दो, इसके बदले में हमारे गांव, गली और खेत-खलिहान उजड़ गए हैं) ”देदो डीएमएफ के पैसा… उजड़ गए हमर गांव गली
उन्होंने आगे कहा कि जिन गांवों से खनिज निकाला जा रहा है. वहां के लोग धूल और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं. लेकिन उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नसीब नहीं हो रही हैं. भगत ने दो टूक कहा कि विकास के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिले हैं. जबकि जमीनी हकीकत जस की तस बनी हुई है. ”देदो डीएमएफ के पैसा… उजड़ गए हमर गांव गली
क्या है डीएमएफ (DMF)?
जिला खनिज न्यास (District Mineral Foundation) एक ऐसा फंड है. जिसे खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए बनाया गया है. खनन करने वाली कंपनियों से वसूली गई राशि को इसी फंड में जमा किया जाता है. और इसका उपयोग प्रभावित गांवों में स्कूल, अस्पताल, सड़क, पेयजल और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जाना चाहिए. रवि भगत का आरोप है कि इस फंड का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है. ”देदो डीएमएफ के पैसा… उजड़ गए हमर गांव गली
कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने कहा- “हो रही अनदेखी”
अपनी ही पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष द्वारा इस तरह सार्वजनिक रुप से सवाल उठाए जाने के बाद वीडियो वायरल होने से पहले रवि भगत ने इस मुद्दे पर फेसबुक पर एक पोस्ट भी लिखा था. कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक उमेश पटेल ने इस वीडियो को आधार बनाकर कहा कि यह सरकार की विफलता का प्रमाण है. और विशेषकर लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र की लगातार अनदेखी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
देखें वीडियो
1
https://www.youtube.com/shorts/bn7FGCVlm1w
2
https://www.youtube.com/shorts/qeG7doZQbBE
3



