दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ब्रेजा कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत, चालक पर मामला दर्ज, परिचितों में शोक का माहौल

Tragic road accident: A young man riding a Bullet died after being hit by a speeding Brezza car, a case has been registered against the driver, and acquaintances are mourning.

दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ब्रेजा कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत, चालक पर मामला दर्ज, परिचितों में शोक का माहौल

बिलासपुर : सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर चौक आर.के. पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बुलेट सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रुप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक राधा विहार मोपका निवासी सौम्य शर्मा उम्र 22 साल सोमवार रात करीब 12:30 बजे अपनी काले रंग की बुलेट से घर लौट रहा था. उसी दौरान अशोक नगर चौक आर.के. पेट्रोल पंप के पास ब्रेजा कार नम्बर CG10 BH 0662 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को ठोकर मार दी.
घटना स्थल पर मौजूद उज्ज्वल वैष्णव और विकास यादव सहित अन्य लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सौम्य को अपोलो अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के जीजा शिवराज शिवा पांडेय की रिपोर्ट पर पुलिस ने ब्रेजा कार चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस दर्दनाक घटना से परिजनों व परिचितों में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t