धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस पलटने से करीब छह लोग घायल, 3 लोग गंभीर, एक बच्ची ने तोड़ा दम, पसरा मातम

Tragic road accident in Dhamtari, about six people injured after a speeding bus overturned, 3 people seriously injured, a girl died, mourning spread.

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस पलटने से करीब छह लोग घायल, 3 लोग गंभीर, एक बच्ची ने तोड़ा दम, पसरा मातम

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक हादसा सामने आया है. धमतरी जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया. नगरी से धमतरी आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक नगरी रोड पर केरेगांव के पास धमतरी से नगरी जा रही बस नम्बर  CG04 E 2872 अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में करीब 20 यात्री सवार थे. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों और राहगीरों ने फौरन राहत-बचाव शुरु किया और यात्रियों को बाहर निकाला.

हादसे की जानकारी मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया. फिलहाल उनका इलाज जारी है. 
बस के पलटने से एक तीन साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई. वहीं करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती आशंका है कि ओवरस्पीड और लापरवाही इस भीषण हादसे की वजह हो सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t