घर से आ रही थी तेज बदबू, ग्रामीणों ने दी पुलिस को खबर, दरवाज़ा खुला तो लोग रह गए दंग, धेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से मचा हड़कंप
A strong stench was coming from the house; villagers informed the police. When the door opened, people were stunned. The discovery of the body of a man caused a stir.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अर्जुनी गांव के एक घर से बुधवार को तीन-चार दिन पुरानी और सड़-गल चुकी लाश पाई गई. इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले में अर्जुनी गांव के एक घर से बुधवार को तेज बदबू आने की खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस का दी. खबर मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर से बहुत तेज बदबू आ रही थी. पुलिस की टीम जब घर में घुसी तो वहां तीन-चार दिन पुरानी और सड़-गल चुकी लाश पाई गई. मृतक की पहचान भीषम नामक अधेड़ व्यक्ति के रुप में हुई. जो अकेले उसी घर में रहता था.
प्राथमिक अंदाज़ में शव करीब 3-4 दिन पुराना लग रहा है. मौत की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है. थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू ने कहा कि शव बरामद कर लिया गया है, मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



