ट्रेलर ने बाइक सवारों को रौंदा, दीदी के ससुराल से लौट रहे थे एक भाई की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर, अज्ञात वाहन फरार, जांच में जुटी पुलिस

Trailer crushed bike riders, they were returning from sister's in-laws' house, one brother died on the spot, another is serious, unknown vehicle absconded, police engaged in investigation

ट्रेलर ने बाइक सवारों को रौंदा, दीदी के ससुराल से लौट रहे थे एक भाई की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर, अज्ञात वाहन फरार, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ : रायगढ़ जिला में खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 49 पर जामझोर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. खरसिया-सक्ति मार्ग पर तेज रफ्तार एक ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. जिससे बाइक में सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दूसरा घायल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक सूती गांव का रहने वाला बुद्धेश्वर सिदार 35 साल और रुपेश सिदार सुबह बाइक पर सवार होकर अपनी दीदी को उसके छोड़ने के लिए गदगांव गए थे. दीदी को वहां छोड़कर दोनों बाइक से वापस आ रहे थे. तभी रास्ते में जामजोर के पिलारी नहर के पास खरसिया से रायगढ़ की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. वाहन का पहिया बुद्धेश्वर के उपर चढ़ने से उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए और मौके पर उसकी मौत हो गई. और रूपेश के पैर व शरीर में गंभीर चोट पहुंची.
इस  हादसे की खबर पर 112 की टीम और खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सिविल अस्पताल खरसिया पहुंचाया गया. हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.
हादसे को अंजाम देने के बाद अज्ञात ट्रेलर वाहन मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. हादसे में शामिल दोनों युवक खरसिया के सूती गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. और स्थानीय लोग हाईवे पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं. फिलहाल. पुलिस ने जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB