दो शातिर बकरा चोर गिरफ्तार, घटना CCTV में कैद, रेकी के बाद चोरी की वारदात को दिया अंजाम, काटकर बेच दिया मटन पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Two notorious goat thieves arrested, incident captured on CCTV, theft carried out after recce, mutton cut and sold, police took major action

दो शातिर बकरा चोर गिरफ्तार, घटना CCTV में कैद, रेकी के बाद चोरी की वारदात को दिया अंजाम, काटकर बेच दिया मटन पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शातिर बकरा चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों चोर दुपहिया वाहन का उपयोग करके पहले इलाके का निरीक्षण करते थे और फिर बकरा चोरी को अंजाम देते थे. सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा गया कि आरोपियों ने दुपहिया से बकरा चोरी कर ले गए. इस घटना के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. यह मामला उतई थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 मार्च की शाम प्रार्थी बन्नी अली उम्र 26 साल निवासी बजरंग चौक, ग्राम जोरातराई, ने अपने घर में बकरों को पाल रखा था. 25 मार्च की सुबह निरीक्षण करने पर पता चला कि दो नग बकरे गायब हैं. घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में अज्ञात व्यक्तियों को दुपहिया वाहन में बकरा ले जाते हुए देखा गया.
बन्नी अली की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें रूआबांधा क्षेत्र से हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी करना कबूल किया. उन्होंने बताया कि चोरी किए गए बकरों को काटकर बेच दिया गया और मिली रकम को खर्च कर दिया गया. पुलिस की जाँच जारी है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की पूरी योजना बनाई थी. पहले दुपहिया से इलाके का निरीक्षण (रेकी) किया जाता था और फिर चोरी को अंजाम दिया जाता था. इससे आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था. क्योंकि चोर लगातार बकरों की चोरी कर रहे थे. अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तारी किसानों और पशुपालकों के लिए राहत की खबर है.
यह घटना यह भी साबित करती है कि सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण और अपराधियों की पहचान में कितने प्रभावी साबित हो सकते हैं. उतई थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई जाएगी.
पुलिस ने ग्रामीणों से अपील किया है कि वे अपने पशुओं की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की खबर फौरन पुलिस को दें. इस गिरफ्तारी के बाद दुर्ग जिले में बकरा चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है. पुलिस लगातार क्षेत्र में पैट्रोलिंग कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB