महासमुंद में तेज रफ्तार कार ने बाईक सवार को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत, दुसरा घायल, गांव में शोक की लहर, जांच में जुटी पुलिस
In Mahasamund, a speeding car collided with a motorcycle; a young man died tragically in the accident while another was injured. A wave of grief has swept through the village, and the police are investigating the incident.
महासमुंद : महासमुंद जिला में बसना पदमपुर रोड के तरेकेला मार्ग पर शनिवार सुबह सडक़ हादसे में खरोरा निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को अस्पताल भेजा गया है. शनिवार सुबह करीब 10 बजे दोनों युवक बाइक नम्बर CG 06 HG 5228 से जगदलपुर से पदमपुर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान पदमपुर से बसना की तरफ आ रही एक कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई.
हादसा इतना जबरदस्त था कि श्रीधर साव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि प्रेम साव गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की खबर मिलते ही खरोरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



