दो युवकों ने किया जानलेवा हमला, युवक घायल, पुलिस ने लिया फौरन एक्शन, दोनों बदमाशों की गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Two youths carried out a deadly attack, the youth was injured, the police took immediate action, arrested both the miscreants and sent them behind bars
धमतरी : धमतरी जिला के ग्राम बोरिदखुर्द में अज्ञात व्यक्तियों ने जान से मारने की नियत से मारपीट की. मारपीट से सिर, आंख, नाक, मुंह और गाल जबडा में गंभीर चोट पहुंची. पुलिस ने इस मामले में फौरन कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी गुलशन कुमार साहू पिता सुनील कुमार साहू उम्र 25 साल साकिन बोरिदखुर्द ने 28 मार्च 2025 को थाना रुद्री में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 मार्च 2025 के करीब रात 12 बजे ग्राम बोरिदखुर्द साहू पारा सुनील किराना स्टोर के सामने में कोई अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा जान से मारने की नियत से मारपीट किया है. जिससे प्रार्थी के भाई मितेश कुमार साहू को सिर, आंख, नाक, मुंह और गाल जबडा में गंभीर चोट पहुंचाया है.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अपराध धारा 109 (1).3 (5) बीएनएस. का जुर्म दर्ज मामला जांच में लिया गया. थाना रुद्री ने गवाहों के बयान और मुखबिर की खबर के आधार पर आरोपीगण गोपेश दास मानिकपुरी पिता रमेश दास मानिकपुरी उम्र 26 साल और प्रदीप कुमार सिन्हा पिता चोला राम सिन्हा उम्र 29 साल साकिन बोरिदखुर्द सिन्हा पारा थाना सिविल लाईन रुद्री, जिला धमतरी (छग) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी रुद्री उनि.अमित बघेल, सउनि.भीष्म अवस्थी, आर. रुद्रनारायण साहू, देवशंकर सोम, भावेश दास, राजेंद्र नायक का विशेष योगदान रहा.
आरोपी
गोपेश दास मानिकपुरी पिता रमेश दास मानिकपुरी उम्र 26 साल साकीन बोरिदखुर्द सिन्हा पारा थाना सिविल लाईन रुद्री, जिला धमतरी (छग)
प्रदीप कुमार सिन्हा पिता चोलन राम सिन्हा उम्र 29 साल साकीन बोरिदखुर्द सिन्हा पारा थाना सिविल लाईन रुद्री, जिला धमतरी (छग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



