CM साय ने हनुमान जयंती पर किया पूजा-अर्चना, संकट मोचन की भक्ति में लीन रहे श्रद्धालु, राष्ट्रीय हुसैनी सेना व मुस्लिम युवकों ने बाटा मोहब्बत का शरबत

CM Sai performed pooja-archana on Hanuman Jayanti, devotees were immersed in the devotion of Sankat Mochan, Rashtriya Hussaini Sena and Muslim youths distributed sherbet of love

CM साय ने हनुमान जयंती पर किया पूजा-अर्चना, संकट मोचन की भक्ति में लीन रहे श्रद्धालु, राष्ट्रीय हुसैनी सेना व मुस्लिम युवकों ने बाटा मोहब्बत का शरबत

CM साय ने हनुमान जयंती पर किया पूजा-अर्चना

रायपुर : CM विष्णु देव साय ने हनुमान जयंती के मौके पर राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की. उन्होंने भक्ति भाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामनाएँ की.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति और भक्ति के प्रतीक है. उनकी कृपा से हर संकट का समाधान संभव है. उन्होंने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएँ दी. इस मौके पर छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

राष्ट्रीय हुसैनी सेना व मुस्लिम युवकों ने बाटा मोहब्बत का शरबत

दुर्ग/भिलाई : दुर्ग जिले के भिलाई में राष्ट्रीय हुसैनी सेना व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर सुपेला घड़ी चौक पर मोहब्बत का शरबत पिलाकर भिलाई वासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी. ऐसी तस्वीरें हिंदुस्तान में सौहार्द की नज़ीर पेश कर रही हैं.
राष्ट्रीय हुसैनी सेना के जिला अध्यक्ष सोहेल राईन ने बताया कि संस्कारो ओर त्यौहारों की नगरी कहे जाने वाला भिलाई शहर ने फिर एक बार साबित कर दिखाया कि यहां आपसी भाईचारे की तहजीब अब भी कायम है और आगे भी रहेगी. इसका उदाहरण हमारी हुसैनी सेना के तमाम नौजवानों ने हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस में जा रहे श्रद्धालुओ को मोहब्बत का शरबत पिलाया और चना बाटकर सभी स्वागत किया. हमारा भिलाई मिनी इंडिया कहलाता है यहां सभी धर्म के लोग निवास करते है. और आपसी भाईचारे का ऐसे ही एक दूसरे के त्यौहार मिल जुल कर बनाते आए हैं.
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सोहेल राईन, मो.रईस इमाम (गोल्डी) आफताब अंसारी, अज्जू अहमद चौहान, अजमत हुसैन (लल्लू) शेख यासीन, परवेज सलमानी, रमजान खान, हैदर अली, जिम्मी भाई, इमरान भाई, गुफरान, शाहिद भाई, साबिर अहमद,लुकमान, इमरान,अरमान रजा, मो.जाफर (जानी) छोटू गौस, सोहेल अहमद, जहांगीर, मो.अफजल, मो.फेजान, दानिश, अफसर अन्य कार्यक्रम में मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

हनुमान जन्मोत्सव पर मैनपुर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन

गरियाबंद : तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर सहित पूरे विकासखंड क्षेत्र मे 12 अप्रैल शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव काफी धूमधाम और श्रध्दा के साथ मनाई गई. जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गई थी.
वही दूसरी ओर ग्राम हरदीभाठा से श्रीराम सेना हिन्दु संगठन एवं सभी ग्रामवासियों द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष पूजा अर्चना के बाद दोपहर 2 बजे शोभायात्रा निकाली गई. ग्राम भाठीगढ़, नहानबिरी, देहारगुड़ा, गौरघाट, जाड़ापदर, जिड़ार, बुढ़ार, कुल्हाड़ीघाट, इंदागांव, तौरेंगा, जरहीडीह, शोभा, कोयबा, गरहाडीह, कोकड़ी सहित पूरे क्षेत्र के ग्रामों में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाई गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

संकट मोचन की भक्ति में लीन रहे श्रद्धालु

बिलासपुर : समाजसेवी प्रवीण झा द्वारा 1008 श्रद्धालुओं को अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन कराने के उपरांत श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया. समाजसेवा एवं धार्मिक आयोजनों में सदैव अग्रणी रहने वाले प्रवीण झा एवं उनके समस्त परिवार द्वारा, श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर फिल ग्रुप फैक्ट्री, घुटकू परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में भव्य पूजन, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया. फैक्ट्री के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण इस आयोजन में श्रद्धा पूर्वक सम्मिलित हुए.
इससे पूर्व, समाजसेवी प्रवीण झा द्वारा 1008 दर्शनार्थियों को अयोध्या ले जाकर श्री रामलला के दिव्य दर्शन कराए गए थे. जो उनके आध्यात्मिक समर्पण और जनसेवा की भावना का जीवंत उदाहरण है.
हनुमान जन्मोत्सव के इस अवसर पर श्री रामभक्त हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर, उनके चरणों में कृतज्ञता अर्पित की गई.
पूजन उपरांत सभी कर्मचारियों और आम जन को प्रसाद स्वरूप भंडारे में भोजन वितरित किया गया. यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि कार्यस्थल पर आपसी सौहार्द, सामूहिकता और संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रेरणास्रोत भी बना. समाजसेवी प्रवीण झा ने कहा कि वे आगे भी इसी प्रकार धार्मिक और सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करते रहेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

सीपत : हनुमान जन्मोत्सव सीपत अंचल में धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान कहीं केक काटकर तो कहीं भजन-कीर्तन कर राम भक्त हनुमान को नमन किया गया.
हनुमान जी के दर्शन करने सुबह से मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही. श्रद्धालु मत्था टेककर अपनी मन्नत के लिए आशीर्वाद की कामना करते रहे. मंदिरों में पहुंचकर बजरंग बली के दर्शन किए. मंदिरों में राचरितमानस सुंदर कांड पाठ व हनुमान चालीसा का पाठ हुआ.
सीपत बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर को भी आकर्षक रूप से जन्मोत्सव को लेकर चारो ओर तोरण से सुजज्जित किया गया था. सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. शाम को महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया. हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य किया। पुलिस थाना, नवाडीह चौक स्थित हनुमान मंदिर, सीपत बसस्टैंड सहित क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में भी विधिवत पूजा अर्चना सम्पन्न हुई व भंडारे का आयोजन किया गया. वही शाम होते ही श्रद्धालु संकट मोचन की भक्ति में लीन रहे. भक्ति का आस्था लिए जय श्री राम का नारा लगाते हुए हनुमान जी के जन्मोत्सव को लेकर जुटे हनुमान भक्तों का नजारा ही कुछ अलग दिखा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB