पत्नी को लेने गया ससुराल, साले ने जीजा रामसाय के पेट में मारी जोरदार लात, दामाद की मौत, आरोपी सत्यम राम गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

Went to in-laws house to take his wife, brother-in-law kicked brother-in-law Ramsai in stomach, son-in-law died, accused Satyam Ram was arrested and sent to jail

पत्नी को लेने गया ससुराल, साले ने जीजा रामसाय के पेट में मारी जोरदार लात, दामाद की मौत, आरोपी सत्यम राम गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में पत्नी को लाने गए पति की ससुराल में हत्या कर दी गई. आरोपी साले ने घर आए जीजा से विवाद किया और फिर मारपीट करते हुए उसके पेट पर एक जोरदार लात मार दी. दर्द से कराहते हुये युवक अपने घर पहुंचा और फिर कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना सिटी कोतवाली के लोखंडी निवासी मृतक रामसाय राम 16 अगस्त का पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. महिला नाराज होकर अपने ग्राम लोखंडी के ही बस्ती बनडीपा स्थित मायके चली गई थी. 21 अगस्त की रात में रामसाय राम अपनी पत्नी को लेने उसके मायके बनडीपा लोखंडी गया था. रात करीब 11 बजे ससुराल से वापस अपने घर लौटा और परिजनों को बताया कि उसकी पत्नी के मायके में उसका साला सत्यम राम ने बहन को तुम्हारे साथ नहीं भेजूंगा कहते हुए वाद विवाद किया. गुस्से में आरोपी साले ने रामसाय राम के पेट पर जोरदार लात मार दिया. जिससे उसके पेट में तेज दर्द हुआ. 22 अगस्त की शाम 4 बजे दर्द से कराहते युवक की मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया. साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया. डॉक्टर के द्वारा शॉर्ट रिपोर्ट में मौत की वजह पेट में लगी चोट के कारण अंतड़ी फट जाने से होना बताया. पुलिस के द्वारा थाना सिटी कोतवाली जशपुर में कत्ल के लिए आरोपी सत्यम राम उम्र 25 साल के खिलाफ बी एन एस की धारा 103 के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले में पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम राम को हिरासत में लिया गया. आरोपी सत्यम राम के द्वारा जुर्म कबूल करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
इस मामले की कार्रवाई व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक आशीष तिवारी, सहायक उप निरीक्षक जय सिंह मिर्रे, आरक्षक विनोद तिर्की व रामप्रताप यादव की अहम भूमिका रही.
नाम मृतक
रामसाय राम उम्र 48 साल पिता कुटका राम उम्र 72 साल निवासी निवासी ग्राम लोखंडी, थाना सिटी कोतवाली जशपुर
 नाम आरोपी
सत्यम राम उम्र 25 साल निवासी ग्राम लोखंडी, थाना सिटी कोतवाली जशपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t