जनपद पंचायत के सीईओ-एसडीओ-इंजीनियर-शिकायत शाखा प्रभारी और RES विभाग के खिलाफ 1 सितंबर से होगा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

An indefinite sit-in protest will be held from September 1 against the CEO-SDO-Engineer-Complaint Branch Incharge and RES Department of Janpad Panchayat

जनपद पंचायत के सीईओ-एसडीओ-इंजीनियर-शिकायत शाखा प्रभारी और RES विभाग के खिलाफ 1 सितंबर से होगा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिला में जनपद पंचायत मैनपुर के सीईओ, एसडीओ, इंजीनियर, शिकायत शाखा प्रभारी, RES विभाग के खिलाफ पीड़ित ठेकेदारों द्वारा 1 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना किया जाएगा.
जनपद पंचायत मैनपुर के सभी निर्माण कार्यो का संचालन जनपद पंचायत मैनपुर और RES विभाग के द्वारा किया जाता है. आरोप है कि जनपद पंचायत मैनपुर के सीईओ, एसडीओ, इंजीनियर, शिकायत शाखा प्रभारी , RES विभाग ने 15 ग्राम पंचायतो के PDS भवन + आंगनबाडी भवन के राशि का गबन कर लिया है.  कलेक्टर, एसडीएम्, जिला सी.ई.ओ.  के निर्देश के बाद भी जनपद पंचायत मैनपुर के सीईओ, एसडीओ, इंजीनियर, RES विभाग राशि भुगतान नहीं कर रहे हैं. और मामले की जांच भी नहीं कर रहे हैं.
पीड़ित ठेकेदार तीव कुमार सोनी, रुदेश्वर साहू, सदेश सोनवानी के द्वारा ग्राम पंचायत मुडगेलमाल, ग्राम पंचायत मुडागांव, ग्राम पंचायत दबनई, ग्राम पंचायत मुचबहाल, ग्राम पंचायत खजूरपदर, ग्राम पंचायत जांगड़ा, ग्राम पंचायत ढोर्रा, ग्राम पंचायत सरनाबहाल, ग्राम पंचायत धनोरा, ग्राम पंचायत गोढ़ीयारी, ग्राम पंचायत फरसरा में विभिन्न निर्माण कार्य कराया गया है. जिसमे जनपद पंचायत मैनपुर के सीईओ, एसडीओ, इंजीनियर, शिकायत शाखा प्रभारी , RES विभाग के द्वारा उक्त निर्माण कार्यो के राशि का गबन कर लिया गया है. और कलेक्टर, एसडीएम्, जिला सीईओ के निर्देश के बाद भी राशि भुगतान भी नहीं कर रहे हैं.
उक्त मामले की जांच नहीं किया जा रहा है. इसलिए जनपद पंचायत मैनपुर के सीईओ, एसडीओ, इंजिनियर, शिकायत शाखा प्रभारी , RES विभाग के खिलाफ 1 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t