थकान की वजह से पत्नी ने खाना बनाने से किया इंकार,पति ने उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

Wife refused to cook food due to fatigue, husband killed her, sensation spread in the area, accused arrested

थकान की वजह से पत्नी ने खाना बनाने से किया इंकार,पति ने उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : कोरबा जिले में पति ने अपनी पत्नी को खाना बनाने से मना करने पर मौत के घाट उतार दिया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला लेमरु थानांतर्गत ग्राम डीड़ासराई का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति सुनाराम मांझी और पत्नी सनमती बाई दोनों ने शराब पी रखी थी. जब सुनाराम ने अपनी पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया. इससे आरोपी पति आक्रोशित हो गया और उसने पास में रखे टंगिया से सनमती बाई को पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया. बेरहम पति ने मारपीट के बाद पत्नी को बस चूल्हे के पास चादर ओढ़ाकर छोड़ दिया.
आरोपी सुनाराम के तीन बच्चे हैं, जो अपने दादा के घर में सोने के लिए जाते हैं. घटना की जानकारी पर सुबह बच्चे अपनी मौसी और दादा के साथ घर पहुंचे. तो वहां देखा कि सनमती बाई की मौत हो चुकी थी. मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI