12वीं की नाबालिग छात्रा का अपहरण व दुष्कर्म करने वाले दो नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों में 3 नाबालिग बनी हवस का शिकार
6 accused including 2 minors arrested for kidnapping and raping a 12th class minor girl, 3 minors became victims of lust in three incidents
सक्ती : 12वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने अपने 5 दोस्तों के मिलकर छात्रा का अपहरण किया था. इसके बाद आरोपी ने ओडिशा ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. वहीं छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी. इसके अलावा पुलिस ने जांजगीर और वाड्रफनगर में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
जिला सक्ती दरअसल सक्ती जिले के हसौद में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा का पुराने मकान मालिक हुलाश साहू सहित 5 सहयोगियों ने बीते 12 मार्च को अपहरण कर लिया. पीड़ित युवती को हसौद से घर छोड़ने के बहाने आरोपियों ने स्कॉर्पियो कार में बिठाया और जबरदस्ती नशीली पदार्थ मिला चाट खिलाकर अपहरण कर उड़ीसा ले गए और मुख्य आरोपी हुलाश साहू ने उड़ीसा के बुरला शहर के एक पेट्रोल पंप में देर रात महिला शौचालय में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. और पीड़िता को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर छोड़ दिया.
पीड़िता ने घर पहुंचने के बाद अपनी आप बीती परिजनों को बताया जिसके बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ हसौद थाने में मामला दर्ज कराया. पूरे मामले पर हसौद पुलिस ने मुख्य आरोपी हुलाश साहू सहित अन्य 5 सहयोगियों को रेप और अपहरणके मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पूरी घटना के बाद जिले में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं हालांकि पुलिस ऐसी घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई करने की बात कह रही है.
नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर दुष्कर्म
जांजगीर-चाम्पा की नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी अजय सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है. वहीं दूसरी घटना में वाड्रफनगर में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ है.
बता दें कि जांजगीर-चाम्पा की नवागढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में गिरफ्तार आरोपी अजय सूर्यवंशी, सारागांव क्षेत्र के अफरीद गांव का रहने वाला है। दरअसल, थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
इसी बीच मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी अजय सूर्यवंशी नाबालिग लड़की को हरियाणा तरफ लेकर गया था. कुछ दिन रहने के बाद वापस अफरीद आ गया. इधर नवागढ़ पुलिस ने आरोपी अजय सूर्यवंशी के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.
वहीं वाड्रफनगर में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण किया था और लगातार 15 दिनों तक पीड़िता के साथ बलात्कार करता रहा. परिजनों ने वाड्रफनगर पुलिस चौकी में घटना की शिकायत लिखाई थी.
इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की खबर पर आरोपी को गिरफ्तार किया है और नाबालिग को उसके परिजनों को सूपुर्द किया. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



