रायपुर में फिर चली गोलियां, ITBP के जवान ने ASI पर दागी गोली, 18 राउंड की फायरिंग, पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को किया गिरफ्तार

Bullets fired again in Raipur, ITBP jawan fired at ASI, 18 rounds fired, police arrested the accused constable

रायपुर में फिर चली गोलियां, ITBP के जवान ने ASI पर दागी गोली, 18 राउंड की फायरिंग, पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को किया गिरफ्तार

रायपुर/खरोरा: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को बड़ी वारदात हुई.. रायपुर में ITBP कैंप में कांस्टेबल ने इंसास राइफल से ASI पर गोली चला दी. हादसे मे ASI की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह एएसआई ने आरक्षक को मॉर्निंग परेड की ड्यूटी के दौरान र्दी के टर्नआउट में कमी होने पर फटकार लगाई थी. इससे आक्रोशित होकर आरक्षक ने एएसआई पर गोलियां बरसा दी. फायरिंग के दौरान कैंप में मौजूद जवान अपनी जान बचाने के लिए जमीन पर लेट गए. इसके बाद जवानों ने कड़ी मशक्कत से आरोपी को पकड़कर रस्सी से बांधा और पुलिस के हवाले कर दिया.
सोमवार को रायपुर शहर के मुड़ीपार के ITBP 38वीं बटालियन (भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल) कैंप में बिहार के रहने वाले कांस्टेबल सरोज कुमार यादव उम्र 32 साल ने अपने इंसास राइफल से  हरियाणा के रहने वाले एएसआई देवेंद्र कुमार दहिया उम्र 56 साल पर गोली चला दी. इस वारदात में एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई. 
एएसआई ने आरक्षक पर 18 राउंड फायरिंग की. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस दौरान मौके पर मौजूद ITBP के जवानों ने जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई. इसके बाद आरोपी आरक्षक को जवानों ने कड़ी मशक्कत से दबोचकर रस्सी से बांधा. फिर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया.
उन्होंने बताया कि “शुरूआती पूछताछ में सामने आया कि आरक्षक को मॉर्निंग परेड की ड्यूटी में लगाया गया था. इस दौरान ASI देवेंद्र ने आरक्षक सरोज को डांट लगा दी थी. इससे आक्रोशित होकर आरक्षक द्वारा गोली चलाया जाना पता चला है. घटना की विस्तृत जांच जारी है. मामले में आगे की पूछताछ और पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI