नवजात बच्चे को बाथरुम बहाने छोड़ फरार हुई महिला, मेडिकल कॉलेज में सनसनी, CCTV फुटेज में खुलासा, मां की तलाश जारी

Woman ran away leaving her newborn child in bathroom, sensation in medical college, CCTV footage revealed, search for mother continues

नवजात बच्चे को बाथरुम बहाने छोड़ फरार हुई महिला, मेडिकल कॉलेज में सनसनी, CCTV फुटेज में खुलासा, मां की तलाश जारी

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में एक महिला अपने नवजात को सुरक्षाकर्मी के हवाले कर बाथरुम जाने का बहाना बनाकर फरार हो गई. जब काफी देर बाद भी महिला वापस नहीं लौटी तो सुरक्षाकर्मी को शक हुआ और उसने फौरन पुलिस को खबर दी. बच्ची को सुरक्षित रखते हुए एनआईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को दो महिलाएं एक बड़े बच्चे और नवजात को लेकर अस्पताल आई. इनमें से एक महिला ने वार्ड का जायजा लेने के बाद गायनिक वार्ड के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी को बच्ची सौंप दी और कहा कि वह बाथरुम जा रही है. लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. काफी देर इंतजार करने के बाद जब महिला नहीं आई तो सुरक्षाकर्मी ने मामले की जानकारी चौकी पुलिस को दी.
घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस टीम हरकत में आई. CCTV फुटेज खंगाले गए. जिसमें दोनों महिलाएं नवजात को छोड़कर अस्पताल से बाहर जाती हुई दिखाई दीं. पुलिस अब फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश में जुट गई है और हर एंगल से जांच की जा रही है.
फिलहाल बच्ची को सुरक्षित एनआईसीयू में रखा गया है और डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है. वहीं महिला के फरार होने से अस्पताल परिसर और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. लोग इस घटना को लेकर हैरान हैं और तरह-तरह की चर्चाएँ कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB