तेज रफ्तार 2 बाइक की जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में मां-बेटे समेत 3 की दर्दनाक मौत, ढाई और 4 साल के 2 बच्चे घायल

2 high speed bikes collide, 3 people including mother and son die in a road accident, 2 children aged 2.5 and 4 years injured

तेज रफ्तार 2 बाइक की जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में मां-बेटे समेत 3 की दर्दनाक मौत, ढाई और 4 साल के 2 बच्चे घायल

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में रविवार को 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार मां-बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 2 बच्चे घायल हो गए. इनमें एक ढाई साल और एक 4 साल का है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों का नाम तेजेश्वर प्रसाद नेताम उम्र 22 साल, राजा ध्रुव उम्र 32 साल और सोनारिन ध्रुव उम्र 70 साल है. राजा ध्रुव और सोनारिन ध्रुव मां-बेटे हैं. जो पारागांव के निवासी थे. वहीं तेजेश्वर प्रसाद नेताम दूसरी बाइक पर सवार था. जो ढाबाडीह का निवासी था.
दरअसल, 17 अगस्त दिन रविवार को सुबह 10 बजे के आसपास तेजेश्वर नेताम रायपुर से अपने गांव ढाबाडीह जा रहा था. जबकि दूसरी बाइक पर राजा ध्रुव उसकी मां सोनारिन ध्रुव, परिवार के 2 बच्चे 4 साल का परसराम ध्रुव और ढाई साल का मनीषा ध्रुव भी सवार थे.
इस दौरान दोनों की बाइक तेज रफ्तार में थी. ढाबाडीह के पास सोनबरसा जंगल पहुंचे ही थे तभी दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही राजा ध्रुव, उसकी मां सोनारिन ध्रुव और तेजेश्वर प्रसाद नेताम की मौत हो गई. वहीं बच्चे परसराम ध्रुव और मनीषा ध्रुव घायल हो गए.
जिला अस्पताल के डॉक्टर कल्याण कुरुवंशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के बाद अस्पताल लाए गए पांच लोगों में तीन की पहले ही मौत हो गई थी. जबकि दो बच्चे सुरक्षित हैं. एक बच्चे के पैर की हड्डी टूटी है और दूसरे के जीभ और सिर में चोट आई है. हालांकि दोनों की स्थिति अब स्थिर है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB