भगवान के साक्षात दर्शन कराने उतरवाए महिलाओं के गहने, लाखों की ठगी, सोने का जेवर पहनोगी तो मर जाओगी, डराकर महिला से ठगे सारे जेवरात

Women were made to take off their jewellery to have a darshan of God, they were duped of lakhs of rupees, if you wear gold jewellery, you will die, all the jewellery was stolen from the woman by scaring her

भगवान के साक्षात दर्शन कराने उतरवाए महिलाओं के गहने, लाखों की ठगी, सोने का जेवर पहनोगी तो मर जाओगी, डराकर महिला से ठगे सारे जेवरात

सोने का जेवर पहनोगी तो मर जाओगी…मौत की डर से महिला ने ठग को दे दिए सारे जेवरात

बालोद : छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास के चक्कर में कोई अपनी जान गंवा चुके हैं तो कोई लाखों रुपए की ठगी का शिकार हो चुके हैं. इसके बावजूद लोग कोई सबक नहीं ले रहे. ताजा मामला बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र से आया है. जहां एक महिला को ठगी का शिकार बनाकर उससे डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ओडारसकरी गांव की महिला उमेश्वरी साहू को एक अज्ञात व्यक्ति ने झूठ का ऐसा मंत्र पढ़ाया कि महिला ने मौत की डर से अपने सारे जेवरात उस ठग को दे दिए. बाद में जब महिला को लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उसने अर्जुन्दा थाने में शिकायत की.
दरअसल अज्ञात व्यक्ति ने महिला से कहा कि तुम्हारे ऊपर जादू टोना किया गया है. अगर तुम सोने का जेवरात पहनोगी तो मर जाओगी. इसके बाद वह व्यक्ति महिला के सारे जेवरात को लेकर वहां से रफूचक्कर हो गया. इस मामले में एसडीओपी देवांश राठौर ने बताया, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

भगवान के साक्षात दर्शन कराने के बहाने उतरवाए महिलाओं के गहने, लाखों की ठगी कर हुए रफूचक्कर

गौरेला पेंड्रा मरवाही : मरवाही जिले में भगवान के साक्षात दर्शन कराने के नाम पर दो महिलाओं से लाखों रुपये के आभूषणों की ठगी की गई है. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी के मदद से ठगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मरवाही थाना क्षेत्र में राधा कृष्ण मंदिर के पास दो महिलाएं श्वेता जायसवाल और सुनीता साहू मंदिर के पास ही बैठी हुई थी. इसी दौरान बाइक में तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और महिलाओं से बातचीत कर साक्षात भगवान के दर्शन करा देने का दावा करने लगे. साथ ही खुद को भगवान का दूत भी अपने आपको बताने लगे.
मंदिर के पास बैठी उन्ही महिलाओं में से एक महिला से ठगों ने उनके मां के बारे में पूछा और बीमार होने की बात कही. इसके बाद अपने ही लोगो से पैसे लेकर उन्हे भगवान के दर्शन हो जाने का झूठा दिखावा भी किया. यह सब देख दोनों महिलाएं भी ठगों की बातों में आ गई.
जब महिलाएं उनके झांसे में आ गई तो ठगों ने भगवान का दर्शन करवाने की बात कहते हुए महिलाओं के पहने हुए जेवर को उतरवा कर पर्स में रखवा दिया और जब महिलाएं जेवर उतारने में संकोच करने लगी. तो ठगों ने जेवर पहने रहने में भगवान के दर्शन न होने का डर भी दिखाया.
इन सबके बीच चालाकी से ठगों ने दोनों महिलाओं से करीब 1 लाख कीमत के 14 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, 3 ग्राम सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल सभी को पर्स में रखवाने के बाद कुछ दूर पैदल चलने के लिए कहा. पैदल चलते ही कुछ दूर में भगवान के साक्षात दर्शन होंगे. सुन महिलाएं जैसे ही कुछ दूर पैदल चली. बाइक सवार अज्ञात ठग मौके से सभी गहने लेकर रफूचक्कर हो गए.
इसके बाद पीड़ित महिलाओं ने मरवाही पुलिस से ठगी होने की शिकायत की. मामले में पुलिस अज्ञात ठगों के खिलाफ ठगी का जुर्म दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI