युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, मर्डर मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 2 हत्यारे गिरफ्तार, परिजनों का आरोप- पुलिस दे रही VIP ट्रीटमेंट
Young man murdered by having his head crushed with a stone; police make major revelation in the case; two killers arrested; family alleges police are providing VIP treatment.
रायपुर : राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के सतनामी पारा कोटा में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपी सुरेन्द्र मधुकर उर्फ पोका, तुषार महीधर उर्फ बाउ को क्राइम ब्रांच की मदद से गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक सुरेन्द्र मधुकर उर्फ पोका किसी पूर्व पार्षद का करीबी बताया जा रहा है. इसने पहले भी कोटा में पोका ने कई तरह के आपराधिक कर्म किए थे/ लेकिन पूर्व पार्षद का करीबी होने की वजह से इसे सरस्वती नगर थाना पुलिस कभी गिरफ्तार नहीं कर रही थी. परिजनों का आरोप ई कि आरोपियों को पुलिस से VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक महेश घृतलहरे को गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए रायपुर स्थित AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे,
परिजनों ने आरोप लगाया है कि दो युवकों ने मिलकर उसे जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पीटा और उसके सिर पर पत्थर से हमला किया. मामले में पुलिस ने तुषार महीधर उर्फ बाउ और सुरेन्द्र मधुकर उर्फ पोका, दोनों निवासी सतनामी पारा कोटा, के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. पुलिस आरोपियों की भूमिका और हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है.
पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, 8 अगस्त 2026 की रात करीब 12:20 बजे सतनामी पारा कोटा में बलदाउ के घर के पीछे मारपीट की वारदात हुई. वारदात में महेश धृतलहरे गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे फौरन इलाज के लिए AIIMS रायपुर ले जाया गया. वारदात की खबर मिलने पर सरस्वती नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के परिजनों से जानकारी ली.
महेश के भाई राजेन्द्र धृतलहरे ने पुलिस को बताया कि वह सतनामी पारा कोटा में अपने परिवार के साथ रहता है और सेल्समैन का काम करता है. परिवार में छह भाई हैं और महेश तीसरे नंबर का भाई था. घटना की रात राजेन्द्र अपने घर पर परिवार के साथ सो रहा था. इसी दौरान करीब 12.30 बजे मोहल्ले का बल्लू रात्रे उसके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया.
दरवाजा खोलने पर बल्लू रात्रे ने राजेन्द्र से कहा कि महेश को बचा लो. इसके बाद राजेन्द्र अपने भाई दिनेश के साथ तत्काल मौके पर पहुंचा. वहां उन्होंने महेश धृतलहरे को घायल हालत में पड़ा हुआ देखा. परिजनों ने महेश से पूछताछ की तो उसने बताया कि तुषार महीधर उर्फ बाउ और सुरेन्द्र मधुकर उर्फ पोका ने मिलकर उसके साथ मारपीट की है. परिजनों के मुताबिक महेश के दाहिने सिर पर गंभीर चोट थी. इसके अलावा उसके सीने और गर्दन के पास भी चोट के निशान बताए गए. हालत नाजुक होने की वजह से महेश ज्यादा बातचीत नहीं कर सका और कुछ देर बाद बेहोश हो गया. परिजन उसे AIIMS अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां उसका इलाज शुरू किया गया.
वारदातना की खबर मिलने के बाद सरस्वती नगर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर प्रार्थी राजेन्द्र धृतलहरे की रिपोर्ट दर्ज की. प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा जान से मारने की नीयत से हमला किए जाने की बात सामने आने पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने देहाती नालसी के आधार पर जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की.
बताया जा रहा है कि हमले के दौरान महेश के सिर पर गंभीर वार किया गया था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमले में किस हथियार या वस्तु का इस्तेमाल किया गया और हमले की असल वजह क्या थी. चश्मदीद बताए जा रहे बल्लू रात्रे से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है. इसके अलावा आसपास के लोगों से वारदात के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
इलाज के दौरान महेश की मौत होने के बाद मामला और गंभीर हो गया. पुलिस अब दर्ज मामले में हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ने की प्रक्रिया भी कर रही है. शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जिसके बाद मौत की असल वजह और चोटों की प्रकृति से जुड़ी अहम जानकारी सामने आने की संभावना है. वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं को देखा जा रहा है. हमला किस विवाद को लेकर हुआ और आरोपियों ने युवक को निशाना क्यों बनाया. इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस चश्मदीदों और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ रही है.
आरोपी
तुषार महिधर उर्फ बाउ पिता नंदू महिधर उम्र 19 साल निवासी सतनामी पारा मंदिर के पास कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर छत्तीसगढ़
सुरेन्द्र मधुकर उर्फ पोका पिता संतोष मधुकर उम्र 25 साल निवासी सतनामी पारा मंदिर के पास कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



