युवा कांग्रेस बेरोजगार, दलित, महिला, आदिवासी भाईयों का आवाज बनेगी- उदय भानु चीब, डॉ अंबेडकर के सम्मान मेंरैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

Youth Congress will become the voice of unemployed, Dalit, women and tribal brothers- Uday Bhanu Cheeb, submitted a memorandum by taking out a rally in honour of Dr. Ambedkar

युवा कांग्रेस बेरोजगार, दलित, महिला, आदिवासी भाईयों का आवाज बनेगी- उदय भानु चीब, डॉ अंबेडकर के सम्मान मेंरैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस बने दलित, महिला, युवा भाइयों की आवाज- उदय भानुशाली

बिलासपुर : बिलासपुर प्रवास के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चीब ने पत्रकार वार्ता में कहा कि एक साल की छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार वायदे पूरे नहीं कर रही है. बेरोजगारी बढ़ी है. करप्शन बढ़ा है. कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है. दलित महिला और आदिवासी वर्ग पर अत्याचार के घटनाएं बढ़ी है.
भाजपा सरकार की एक साल छत्तीसगढ़ बदहाल.. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि बिलासपुर के युवाओं ने पुलिस भर्ती को लेकर जो जानकारी दी है वह सरकार के काम करने की हालत बताती है. नाप-जोख में उंचाई बढ़ा देना, उची कूद लम्बी कूद और दौढ़ में भ्रष्टाचार कर नम्बर बढ़ाये जा रहे हैं. भाजपा के नेता भर्तियों का ठेका लेकर सिस्टम को हाईजेक कर रहे हैं. युवा निराश हैं.
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अराजकता का महौल है. भाजपा झूठ बोलकर, भ्रम फैलाकर सरकार में तो आ गई है. लेकिन सरकार चलाने में पूरी तरह नाकाम है. पूववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद करने से भी युवाओ, छात्रो, गरीबो और किसानों में गुस्सा है. 23 दिसम्बर को मुख्यमंत्री निवास के घेराव के दौरान युवाओं का आक्रोश दिखा.
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संसद में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा संविधान निर्माता अंबेडकर जी का अपमान करने की निंदा करने के बारे में कहा कि अमित शाह के जुबान पर सच्चाई सामने आ गई. कांग्रेस बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेगी. राष्ट्रीय युवा कांग्रेस राहुल गांधी,मर्लिका अर्जुन खड़गे के नेतृत्व में युवा कांग्रेस पूरे देश में जिला स्तर तक सड़क पर इस लड़ाई को लड़ेगी. अमित शाह को और भाजपा को बाबा साहब और देश से माफी मांगनी चाहिए.
युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कश्मीर पर पुझे गये सवाल के जवाब में कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों ने इंडिया गंठबंधन को जीत दिला दी है. लेकिन वहा कि जनता और अधिकारी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि सरकार को एल.जी. साहब चलायेंगे या जनता के चुने हुए मुख्यमंत्री. भाजपा ने 10 सालो से जम्मू कश्मीर को प्रयोगशाला बना रखा है. जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस करना चाहिए. धारा 370 को लेकर पुछे गये सवाल के जवाब में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 370 भाजपा का चुनावी एजेंडा है. आज भी 370 कश्मीर सहित देश के कई अन्य राज्यों में भी लागु है. 370 कश्मीर के युवाओं को और नागरिकों को उनका हक प्रदान करता है. भाजपा इस नारे को हर चुनाव में भावनात्मक उपयोग करती है. अन्य मुद्दो पर भी उन्होने मिडिया से बातचीत की. संविधान एवं लोकतंत्र की बचाने की लड़ाई में युवा कांग्रेस की पूरे देश में सक्रिय भूमिका रहेगी.
प्रेसवार्ता के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चीब, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा, राष्ट्रीय सचिव कोको पाणी, प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, प्रदेश पदाधिकारी आदिल खैरानी, मोनू अवस्थी, जसमीत शर्मा, गोपाल दुबे, जिला अध्यक्ष राजू यादव, शहर अध्यक्ष असलम शेरु सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

कांग्रेसियों ने निकाली विशाल मार्च रैली, अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ जताई नाराजगी

बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर और ग्रामीण) ने अंबेडकर चौक से नेहरु चौक तक एक विशाल मार्च रैली का आयोजन किया. इस रैली के जरिए कांग्रेसजनों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति भाजपा के कथित अपमानजनक व्यवहार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की.
कांग्रेसजन अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद “अमित शाह इस्तीफा दो”, “संविधान बचेगा-देश बचेगा” और “अंबेडकर का अपमान-नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों के साथ पैदल नेहरु चौक पहुंचे. इसके बाद जिला कलेक्टर कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में केंद्रीय मंत्रिमंडल से गृह मंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग की गई.
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के जरिए देश को एक मजबूत नींव दी. भाजपा नेताओं द्वारा उनके प्रति अपमानजनक टिप्पणी करना निंदनीय है. वहीं ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि संविधान ने पिछड़े और कमजोर वर्गों को समान अधिकार देकर समाज में समानता स्थापित की.
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि “भाजपा की संविधान बदलने की मंशा को जनता भांप चुकी है. और अब वे अपनी असफलता छिपाने के लिए डॉ. अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं.
मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि “बाबा साहब द्वारा दिए गए अधिकारों की वजह से ही मैं एक किसान का बेटा होकर विधायक बन सका. भाजपा की मंशा संविधान को बदलने की है. लेकिन वह इसमें कभी कामयाब नहीं होगी.
महापौर रामशरण यादव ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “अमित शाह का बयान एक सोची-समझी रणनीति है. भाजपा लोकतंत्र पर विश्वास खो चुकी है और संविधान का अपमान कर रही है.
इस रैली में शहर और ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारियों, महापौर, विधायकों, पूर्व विधायकों, महिला कार्यकर्ताओं और सैकड़ों कांग्रेसजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI