गांजा बेच युवाओं में घोल रहे जहर, 6 नशे के सौदागर गिरफ्तार, सभी आरोपी भेजे गए जेल, पुलिस ने किया 3.2 किलो मादक पदार्थ जब्त
Youth are being poisoned by selling ganja, 6 drug dealers arrested, all accused sent to jail, police seized 3.2 kg of drugs
दुर्ग : नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. मोहन नगर पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध तरीके से गांजा बेचने वाले छः आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन आरोपियों से कुल 3.195 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया. जिसकी बाजार कीमत 32,000 रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा, आरोपियों से 1,000 रुपये की नगदी भी जब्त की गई. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकरी के मुताबिक 28 मार्च 2025 को मोहन नगर थाना पुलिस को मुखबीर से खबर मिली कि ग्रीन चौक दुर्ग के कुछ युवक अवैध तरीके से गांजा बेच रहे हैं. मुखबीर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गंजमंडी सिकोला भाठा दुर्ग में एक रेड की और छः आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से 3.195 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ और उनसे 1,000 रुपये की नगदी भी जब्त की गई.
इन सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख), 27(क) के तहत जुर्म दर्ज किया गया. और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) और अन्य उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना मोहन नगर की पुलिस लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रही है. इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रसाद चन्द्रा, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र देशमुख, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण पात्रे और मोहन नगर थाना स्टाफ का अहम योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-
महेश नागवंशी (21 साल) – ग्रीन चौक, दुर्ग
नितेश साहू (19 साल) – ग्रीन चौक, दुर्ग
दुर्गेश यादव (21 साल) – ग्रीन चौक, दुर्ग
विकास उर्फ लाशा (19 साल) – ग्रीन चौक, दुर्ग
आकाश यादव (28 साल) – ग्रीन चौक, दुर्ग
कृष्णा उर्फ कान्हा नागवंशी (29 साल) – ग्रीन चौक, दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



