ट्रेक्टर की ट्रॉली पलटने से 20 से ज्यादा लोग घायल, इलाज जारी, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक जिले में दो दर्दनाक हादसा
More than 20 people injured due to tractor trolley overturning, treatment continues, high speed truck hits bike, two tragic accidents in one district
गौरेला-पेंड्रा : गौरेला जिले में सुबह-सुबह भीषण हादसा हो गया. गौरेला से लगे देवरगांव के करीब एक ट्रेक्टर की ट्रॉली पलट गई. जिससे ट्रॉली में बैठे 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रॉली में सवार सभी लोग वन उपज इकठ्ठा करने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए. घायलों में ज्यादातर महिलाएं हैं. फिलहाल सभी का इलाज जारी है और खबर पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
वहीं गौरेला के रानी दुर्गावती चौक में भी बाइक पर सवार पति पत्नी और बच्चे भी हादसे का शिकार हो गए. तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया. वहीं उसकी पत्नी और मासूम बच्चा बाल-बाल बचे. युवक को जिला अस्पताल में लेजाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे बिलासपुर रेफर किया जा रहा है. खबर पर पहुंची पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



