आम जनता पर महंगाई का डबल नहीं, ट्रिपल झटका: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुई महंगी, भारतीय रुपया कमजोर, डॉलर के सामने 95.94 तक लुढ़का

Not just double inflation, but triple blow to the general public: CNG also became more expensive after petrol and diesel, Indian rupee weakened, falling to 95.94 against the dollar.

आम जनता पर महंगाई का डबल नहीं, ट्रिपल झटका: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुई महंगी, भारतीय रुपया कमजोर, डॉलर के सामने 95.94 तक लुढ़का

नई दिल्ली : देश में सुबह उपभोक्ताओं को ईंधन कीमतों में एक साथ बढ़ोतरी का सामना करना पड़ा है. पेट्रोल, डीजल और सीएनजी (CNG) तीनों के दामों में वृद्धि की गई है. जिससे आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है.
तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में ₹3.14 प्रति लीटर और डीजल में ₹3.11 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. इस बदलाव के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर ₹97.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹90.67 प्रति लीटर हो गई है. नई दरें आज, 15 मई से लागू हो गई हैं.
इसी कड़ी में सीएनजी (CNG) के दामों में भी ₹2 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में अब सीएनजी ₹79.09 प्रति किलो मिल रही है. नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में भी इसी तरह की वृद्धि लागू की गई है.
मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भी हाल के दिनों में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है. जहां दरें अब करीब ₹84 प्रति किलो तक पहुंच गई हैं. ईंधन कीमतों में इस वृद्धि का सीधा असर परिवहन लागत, वस्तुओं की कीमतों और आम उपभोक्ता के दैनिक खर्चों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

भारतीय रुपया कमजोर, डॉलर के सामने 95.94 तक लुढ़का
नई दिल्ली : भारतीय रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे की गिरावट के साथ 95.94 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले बुधवार को भी रुपया 95.64 के रिकॉर्ड स्तर तक कमजोर हुआ था. लगातार हो रही गिरावट से मुद्रा बाजार में चिंता बढ़ गई है और निवेशकों में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है.
साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में बना हुआ है. दिसंबर 2025 में पहली बार यह 90 के स्तर को पार कर गया था. जिसके बाद से इसमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियां अगर बनी रहीं तो रुपया आगे चलकर 100 के स्तर को भी छू सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t