वाटरफॉल में मिली 2 लाश,100 फीट गहरी खाई, वाहन को देख नीचे गिरने का लगाया अंदेशा, तलाशी पर मिले शव

2 dead bodies found in waterfall, 100 feet deep ditch, suspected to have fallen down after seeing the vehicle, dead bodies found during search

वाटरफॉल में मिली 2 लाश,100 फीट गहरी खाई, वाहन को देख नीचे गिरने का लगाया अंदेशा, तलाशी पर मिले शव

जगदलपुर : बस्तर जिले के फेमस टूरिस्ट स्पॉट मेंद्रीघूमर वाटरफॉल से नीचे खाई में 2 पर्यटक गिर गए. करीब 100 फीट से नीचे गिरने पर दोनों की मौत हो गई. ये सुसाइड है या फिर कोई हादसा फिलहाल अभी यह साफ नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पर्यटन समिति ने मंगलवार की देर शाम मेंद्रीघूमर वाटरफॉल के पास एक अज्ञात वाहन देखी. आस-पास देखा गया लेकिन कोई पर्यटक नजर नहीं आया. जिसके बाद उन्हें शक हुआ कि कोई नीचे गिरा है. वहीं जब खाई के नीचे उन्होंने तलाशी ली तो 2 लोगों की बॉडी मिली.
जिसके बाद इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई. SDOP ईश्वर त्रिवेदी ने कहा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों की बॉडी रिकवर कर ली गई है. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. यह हादसा है या फिर सुसाइड इसकी जांच की जा रही है. दोनों की पहचान नहीं हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB