Gajanand App से सट्टा चलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 228 बैंक अकाउंट फ्रीज, गोबरा नवापारा से सटोरिया तोषण कुमार साहू पकड़ाया
3 accused arrested for running betting through Gajanand App, 228 bank accounts frozen, bookie Toshan Kumar Sahu arrested from Gobra Navapara
गोबरा नवापारा से तोषण कुमार साहू पकड़ाया
गोबरा नवापारा/सोनेसिल्ली : रायपुर जिला के गोबरा नवापारा में थाना क्षेत्रांतर्गत एक आरोपी को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान मोबाईल फोन में ऑनलाइन सट्टा संचालित करते गिरफ्तार किया गया. आरोपी से मोबाईल फोन और नगदी रकम बरामद की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 अप्रेल 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर कि थाना गोबरा नवापारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुर्रा स्थित सोनेसिल्ली जाने का मार्ग रेल्वे अंडर ब्रिज के पास एक व्यक्ति आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान मोबाईल फोन में ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना गोबरा नवापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को निशानदेही कर पकड़ा गया. पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम तोषण कुमार साहू निवासी चंगोराभाठा डी डी नगर रायपुर का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया.
जिस पर आरोपी तोषण कुमार साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा संचालन में इस्तेमाल 1 नग मोबाईल फोन और नगदी रकम 2,500/- रुपये जुमला कीमत करीब 6,000/- रुपये जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 113/25 धारा 4(क) सार्वजनिक द्युत अधिनियम छग संशोधन अधिनियम 1976 तथा छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का जुर्म दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
इस कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र एसैया थाना प्रभारी गोबरानवापारा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर, सउनि. श्ंाकर लाल ध्रुव, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. राकेश सोनी, गौरीशंकर साहू, प्रवीण मौर्य, धनेश्वर कुर्रे और थाना गोबरा नवापारा से सउनि. मीलू राम साहू की अहम् भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
तोषण कुमार साहू पिता ओमप्रकाश साहू उम्र 28 साल निवासी न्यू चंगोराभाठा आशादीप स्कूल के पास अन्नपूर्णा किराना स्टोर के बाजू थाना डी डी नगर रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
Gajanand App से सट्टा चलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 228 बैंक अकाउंट फ्रीज
रायपुर : आईपीएल सीजन के साथ ही छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है. रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा क्षेत्र से ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले Gajanand App से जुड़े तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है. अब तक इस मामले में कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. साथ ही ऑनलाइन सट्टेबाजी में पैसों के लेन-देन के लिए उपयोग किए जा रहे 228 बैंक खातों को फ्रीज किया गया है. इन खातों में जमा राशि की जानकारी बैंकों से ली जा रही है.
आरोपियों के खिलाफ तिल्दा नेवरा थाना में धारा 4(क) जुआ एक्ट और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
यह संयुक्त कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा की गई. पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है.
2 अप्रैल 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 06 स्थित एक मकान में Gajanand App के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है. मौके पर छापा मारते हुए आरोपी हर्ष पंजवानी को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 4 मोबाइल फोन, लगभग ₹60,000 नगद, विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और सट्टे से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए.
आगे की पूछताछ में पुलिस को खूबीराम पटेल और सोनू ऊर्फ शिवा सेन के नाम मिले. जो इसी ऐप की लाइन लेकर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे. दोनों को तिल्दा नेवरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और उनके पास से भी 3 मोबाइल फोन और करीब ₹60,000 की सामग्री जब्त की गई.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
खूबीराम पटेल पिता भूपतराम पटेल उम्र 27 साल निवासी ग्राम सासाहोली, वार्ड नं. 2, थाना तिल्दा नेवरा, रायपुर
सोनू ऊर्फ शिवा सेन पिता प्रकाश सेन उम्र 30 साल निवासी सासाहोली, वार्ड नं. 1, थाना तिल्दा नेवरा, रायपुर
शैलेन्द्र सिंह ऊर्फ सोनू पिता स्व वीरेंद्र सिंह उम्र 28 साल निवासी कर्मचारी कॉलोनी, वार्ड नं. 7, थाना सिमगा, बलौदाबाजार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



